मेधावी छात्रों की मेधावी योजना - राजस्थान फ्री टैबलेट योजना - 2026

प्रेरणा डायरी ( ब्लॉग )
Prernadayari.com
टुड़ावली-पारला, टोड़ाभीम, राजस्थान -321610
By - Kedar Lal   (सिंह साब, लिग़री जी )


            
         प्रेरणा डायरी ब्लॉग - "छात्रों का हमसफर"
   

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4543233482420494"
crossorigin="anonymous"></script>


ऑनलाइन अध्ययन की प्रेरणा देने वाली राजस्थान सरकार की  बेहतरीन छात्र योजना  - "मुफ्त टैबलेट योजना" - 2026 


टेबल ऑफ़ कंटेंट (आज की पोस्ट में )

1. राजस्थान मुफ्त टैबलेट योजना -- एक परिचय।
2. rajasthan free teblet yojna - 2025-26।
3. राजस्थानी छात्रों को "डिजिटल स्किल" में डेवलप करने की              एक मुहिम।
4. 55227 छात्रों को मिलेंगे फ्री टेबलेट।
5. राजस्थान फ्री टैबलेट योजना क्या है..?
6. मुख्य तथ्य राजस्थान फ्री टैबलेट योजना।
7. राजस्थान फ्री टैबलेट योजना की पात्रता।
8. आवश्यक दस्तावेज। 
9. योजना की चयन प्रक्रिया।
10. योजना के लिए जरूरी पात्रता एवं मापदंड।
11. कुछ अन्य दस्तावेज 
12. राजस्थान फ्री टैबलेट योजना की चयन प्रक्रिया।
13. योजना में अपना नाम चेक करने की प्रक्रिया।
14. अन्य उपलब्ध जानकारी।
15. आर्टिकल का निष्कर्ष एवं सारांश।
16. योजना से संबंधित पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर।


 1. राजस्थान मुफ्त टैबलेट योजना -- एक परिचय :


2026 में राजस्थान राज्य में Rajasthan Free Tablet Yojana के लिए Registration करके कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों को राजस्थान फ्री टैबलेट योजना के माध्यम से मुफ्त टैबलेट मिलेंगे। इस योजना के तहत, उल्लिखित श्रेणियों में पढ़ने वाले छात्रों के बीच योग्यता के आधार पर टेबल वितरण किया जाएगा।प्रत्येक कक्षा के पहले 9,300 छात्रों को टैबलेट प्रदान किए जाएंगे। 

इसे एक प्रेरणादाई  योजना के रुप में देखा जा रहा है। 
राजस्थान फ्री योजना के तहत, छात्रों को मुफ्त टैबलेट प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। मुफ्त टैबलेट योजना के तहत टैबलेट लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना है। जिन छात्रों को इस योजना के तहत मुफ्त स्मार्ट टैबलेट मिलेंगे, उन्हें 3 साल के लिए मुफ्त इंटरनेट कनेक्शन भी मिलेगा।
इसलिए यदि आपके घर में 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के कोई छात्र हैं, तो आपको बोर्ड परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी करनी चाहिए। जब वे छात्र उच्च अंक प्राप्त करते हैं और प्रति कक्षा 9,300 छात्रों के बीच रैंक करते हैं, तो वे इन स्मार्ट टैबलेट को प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
वर्तमान में, यदि आपके घर पर 8 वीं, 10 वीं या 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र हैं, तो आपको इस राजस्थान मुफ्त टैबलेट योजना के बारे में विवरण पता होना चाहिए।

प्रेरणा डायरी ब्लॉग के आज के आर्टिकल में राजस्थान सरकार कि योजना, जिसे राजस्थान फ्री टैबलेट योजना के नाम से जाना जाता है, और जो छात्रों के अध्ययन की दृष्टिकोण से उनके लिए वरदान साबित हो रही है, के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे । इस योजना को मुफ्त कंप्यूटर योजना के नाम से भी जाना जाता है। इसकी एक खास विशेषता जो मुझे नजर आती है, वो यह कि "यह योजना छात्रों को "पढ़ने और आगे बढ़ने" के लिए प्रेरित (motivate) करती है। भले ही इस आर्थिक युग में टैबलेट एक नॉर्मल सी चीज हो गई हो, लेकिन आठवीं, नवी, व दसवीं तथा 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के लिए तो आज भी यह एक बड़ी बात होती है, खास करके राजस्थान एवं भारत के ग्रामीण तथा गरीब इलाकों के छात्रों के लिए। दोस्तों, मैंने एक शिक्षा जगत में एक बहुत बड़ा परिवर्तन यह देखा है कि जहां कोरोना से पहले हमारे देश एवं अधिकांश राज्यों में ऑफलाइन शिक्षा का प्रचलन था, वही कोरोना महामारी के दौरान यह तब्दील होकर ऑनलाइन शिक्षा के रुप में बदल गया।आज अधिकतर शिक्षा ऑनलाइन प्राप्त की जा रही है। कोचिंग, ट्यूशन,और कंपटीशन की तैयारी भी ऑनलाइन हो रही है। और तो और छोटी कक्षाओं का पाठ्यक्रम भी ऑनलाइन उपलब्ध होता है, जिसे बच्चे घर बैठकर आसानी से पढ़ और समझ सकते हैं। लेकिन इसके लिए एक अच्छे मोबाइल या लैपटॉप की आवश्यकता होती है। एक अच्छा कंप्यूटर बाजार में 30000 से 40000 ₹ में आता है, जिसे गरीब बच्चे अफोर्ड नहीं कर सकते। शिक्षा के आधुनिक दौर में कंप्यूटर का ज्ञान अति आवश्यक हो गया है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने एक बड़ी पहल की है, जिसे "राजस्थान मुफ्त टैबलेट योजना" के रूप में  जाना जाता है।यह योजना छात्रों को "अच्छी एवं गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने की प्रेरणा देती है।" परसेंटेज के आधार पर योग्य छात्रों का चयन किया जाता है। इसे राजस्थान सरकार की एक अच्छी छात्र योजना के रूप में गिना जाता है। प्रेरणा डायरी के आज के आर्टिकल में हम इसी बेहतरीन योजना पर चर्चा करने वाले हैं। तो आईए जानते हैं, इस योजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं को --

2.   राजस्थान फ्री टैबलेट योजना 2026
 

राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के विद्यार्थियो को फ्री टेबलेट प्रदान करने के लिए एक योजना की शुरूआत की गई है जिसका नाम राजस्थान फ्री टेबलेट योजना है। इस योजना के तहत राज्य के मैधावी विद्यार्थियो को फ्री टेबलेट दिए जाएगें। अब राजस्थान सरकार द्वारा Rajasthan Free Tablet Yojana List 2024 जारी कर दी गई है। राज्य के वह विद्यार्थी जिन्होने राजस्थान फ्री टेबलेट योजना के अन्तर्गत आवेदन किया है तो वह अपना नाम राजस्थान फ्री टेबलेट योजना लिस्ट मे चैक कर सकते है।

इसके लिए राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा दोनो सत्रो के 55 हजार 727 चयनित विद्यार्थियो की सूचीं राज्य के समस्त जिलो के शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को भेज दी गई है। राज्य के जिन भी विद्यार्थियो का नाम इस लिस्ट मे शामिल होगा तो उनको ही फ्री टेबलेट योजना का लाभ प्राप्त होगा।


3. राजस्थानी छात्रों को "डिजिटल स्किल्स" में डेवलप करने की एक मुहिम - फ्री टैबलेट योजना - 2026


राजस्थान फ्री टैबलेट योजना केवल मेधावी छात्रों को सम्मानित करने की एक साधारण योजना नहीं है, बल्कि यह राज्य सरकार की एक दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आधुनिक तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार करना है। अधिकतर छात्रों को यह जानकारी नहीं होती कि इस योजना के तहत मिलने वाले टैबलेट में पहले से ही शैक्षिक सामग्री, ई-बुक्स और ऑनलाइन लर्निंग ऐप्स इंस्टॉल किए जाते हैं, जिससे छात्र सीधे डिजिटल अध्ययन शुरू कर सकें। इसके अलावा कई मामलों में टैबलेट के साथ इंटरनेट सुविधा भी प्रदान की जाती है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी ऑनलाइन शिक्षा से वंचित न रहें। खास बात यह है कि यह योजना केवल इनाम नहीं बल्कि छात्रों को भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं और डिजिटल स्किल्स के लिए तैयार करने का एक मजबूत माध्यम है, जिससे वे शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकें।

 rajasthan free tablet yojana ( राजस्थान मुफ्त कंप्यूटर योजना ) के सभी खास बिंदु और विशेषतायें

इस आर्टिकल की शुरुआत, मैं एक खुशखबरी के साथ करना चाहता हूं, वह यह कि - राजस्थान सरकार ने 2024 के लिए 55000 से अधिक छात्रों की लिस्ट जारी की है जिन्हें राजस्थान फ्री टैबलेट योजना का लाभ प्राप्त होगा। 2025 की फ्री टैबलेट योजना के पात्र स्टूडेंट्स के नामो कि जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट इसलिए अटकी हुई हैं, क्योंकि राजस्थान में एक दर्जन से अधिक नए जिले गठित हो चुके हैं, अतः जाहिर सी बात है कि इन जिलों की भी टैबलेट योजना की मेरिट लिस्ट जारी होगी लेकिन इन्हें अभी सरकारी एवं वित्तीय अनुमति नहीं मिलने के कारण इस योजना से लभान्वित होने वाले छात्रों की घोषणा नहीं हो पाई है, इसीलिए 2025 की टेबलेट योजना की घोषणा में विलंब हो रहा है। और 2026 अभी आरंभ हुआ है, अतः 2026 के पात्र छात्रों की चयनित सूची वर्ष के अंत तक घोषित होगी।


55 हजार से 227 छात्रो को मिलेगें फ्री टैबलेट

राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के मैधावी विद्यार्थियो को फ्री टेबलेट देने के लिए राजस्थान फ्री टेबलेट योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के विद्यार्थियो को फ्री टेबलेट वितरण किये जाएगें। जिसके तहत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से सत्र 2023-24 के विद्यार्थियो को मुफ्त टैबलेट प्रदान किये जाएगें।

  • राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा दोनो सत्रो के 55 हजार 727 चयनित विद्यार्थियो की सूचीं सभी जिलो के शिक्षा अधिकारी के मुख्यालयो को भेज दी गई है।अब कक्षा 8वी से लेकर 12वी कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के श्रेष्ठ छात्र-छात्राओं की इस सूची का मिलान विद्यार्थियो की अंक तालिका से करना होगा और पात्र पाए जाने वाले सभी विद्यार्थियो की सूचना एक सप्ताह के भीतर निदेशालय को भेजनी होगी।


राजस्थान फ्री टेबलेट योजना क्या है..?


फ्री टेबलेट योजना को राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया है इस योजना के माध्यम से राज्य के मेधावी विद्यार्थियो को मुफ्त मे टेबलेट वितरण किया जाएगा। ताकि विद्यार्थियो को ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके और होनहार छात्रो को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जा सके। राजस्थान फ्री टैबलेट योजना के अन्तर्गत राज्य के कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के मैधावी विद्यार्थियो को मुफ्त मे टैबलेट वितरण किया जाएगा। इसके लिए राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान राज्य के शिक्षा विभाग की ओर से फ्री टेबलेट योजना लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जिसके तहत राज्य के सरकारी स्कूलो मे अध्ययनरत् कक्षा आठवी, दसवी और बारहवी कक्षा के होनहार विद्यार्थियो को मुफ्त टेबलेट वितरण किये जाएगें।

  • इस योजना के तहत राजस्थान राज्य के सरकारी स्कूलो के 55800 विद्यार्थियो को टैबलेट देने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई है। राज्य मे आचार संहिता के हटने के बाद कभी भी टेबलेट वितरण शुरू किया जा सकता है।


मुख्य तथ्य

राजस्थान फ्री टैबलेट योजना 

आर्टिकल टाइटल 
राजस्थान फ्री टैबलेट योजना।   

योजना का नाम

  राजस्थान फ्री टैबलेट योजना

किस राज्य से सम्बंधित है

    राजस्थान से।

सम्बन्धित विभाग

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान।

लाभार्थी

राज्य के 8वीं, 10वीं, एंव 12वीं कक्षा के होनहार मेघावी विद्यार्थी।
उद्देश्य
सरकारी स्कूलो के विद्यार्थियो को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना।
व ऑनलाइन शिक्षा को प्रोत्साहित करना। 
लाभ
चयन किये गये छात्रों को मुफ्त टैबलेट प्रदान किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन।



राजस्थान फ्री टेबलेट योजना का उद्देश्य --

 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी की गई फ्री टैबलेट योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सरकार स्कूल मे पढ़ने वाले विद्यार्थियो को मुफ्त टैबलेट प्रदान करना है ताकि राज्य के होनहार छात्र छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जा सके और उनको आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

  • राजस्थान फ्री टैबलेट योजना  के माध्यम से राज्य के कक्षा आठवी, दसवीं एंव बारहवी कक्षा के विद्यार्थियो को मुफ्त मे टैबेलेट वितरण किया जाएगा।
  • राज्य के जिन विद्यार्थियो का नाम इस लिस्ट मे होगा उनको मुफ्त मे टैबलेट वितरण किया जाएगा। जिसका लाभ प्राप्त कर राज्य के अधिक से अधिक विद्यार्थी डिजिटल शिक्षा से जुड़ सकेगें और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित होगें।


राजस्थान मुफ्त टैबलेट योजना 2026 के लाभ 


इस राजस्थान फ्री टैबलेट योजना 2025 का लाभ निम्नलिखित है। 
मुफ्त टेबलेट/लेपटॉप : 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के 55,800 प्रतिभाशाली छात्रों को मुफ्त गोलियां मिलेंगी।
मुफ्त इंटरनेट : इन टैबलेट के साथ 3 साल तक का मुफ़्त इंटरनेट कनेक्शन भी दिया जाएगा।
ऑनलाइन एजुकेशन : इन टैबलेट्स के कारण छात्र ऑनलाइन क्लासेस, ई-बुक्स और एजुकेशनल ऐप्स का लाभ उठा सकते हैं।


पात्रता व मापदंड

  • राजस्थान फ्री टैबलेट योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए आवेदन केवल सरकारी स्कूल के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकेगें।
  • विद्यार्थियो की पारिवारिक वार्षिक आय 2 लाख रूपेय से अधिक नही होनी चाहिए।
  • आवेदक अपनी पिछली सभी कक्षाओ मे उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • विद्यार्थी को कक्षा 8वी, 10वीं, एंव 12वीं मे न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार से कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी मे या आयकर दाना नही होना चाहिए।


जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • स्कूल आईडी कार्ड
  • एसएसओ आईडी
  • वर्तमान कक्षा की मार्कशीट
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।


राजस्थान फ्री टेबलेट योजना की चयन प्रक्रिया

राजस्थान सरकार द्वारा अब वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 55800 टॉपर्स छात्र छात्राओं को ही फ्री टैबलेट देने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए राज्य से सरकारी स्कूलो मे कक्षा आठवीं, दसवीं और बारहवीं के मैधावी छात्र छात्राओं का चयन शाला दर्पण पोर्टल से आपकी मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके पात्र लाभार्थियो का चयन कर Rajasthan Free Tablet Yojana List 2024 मे शामिल कर लिया जाएगा और आपको फ्री टेबलेट योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा। राजस्थान के सभी विद्यार्थियो को टेबलेट वितरण का कार्य आचार सहिंता के हटने के बाद जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा जिसमे विद्यालय स्तर पर अभ्यार्थियो को फ्री टैबलेट वितरण किये जाएगें।राजस्थान फ्री टैबलेट योजना के लिए आवेदन कैसे करें

यदि आप राजस्थान के निवासी हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक से संपर्क कर सकते हैं और इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।


राजस्थान फ्री टेबलेट योजना लिस्ट 2024 ऑनलाइन चेक

राज्य के वह विद्यार्थी जिन्होने राजस्थान फ्री टैबलेट योजना के अन्तर्गत आवदेन किया है और वह राजस्थान फ्री टेबलेट योजना लिस्ट मे अपना नाम चैक करना चाहते है तो वह निम्नलिखित ऑनलाइन प्रक्रिया को अपना कर लिस्ट मे अपना नाम चेक कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको जन सूचना पोर्टल राजस्थान पर जाना है।

इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको लाभार्थी खोजे के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको योजना के लाभार्थी के विकल्प पर क्लिक करना है।

राजस्थान फ्री टैबलेट योजना लिस्ट
  • अब आपके सामने सभी योजनाओं की सूचीं खुलकर आ जाएगी जिसमे आपको राजस्थान फ्री टैबलेट योजना के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपना जन आधार नम्बर या मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
  • इतना करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने राजस्थान फ्री टैबलेट योजना लिस्ट खुलकर आ जाएगी। जिसमे आप अपना नाम चेक कर सकते है।
  • इस प्रकार आप आसानी से ऑनलाइन Rajasthan Free Tablet Yojana List 2024 मे अपना नाम चेक कर सकते है।


फ्री टेबलेट योजना लिस्ट मे उपलब्ध जानकारी

अगर आपका नाम Rajasthan Free Tablet Yojana List 2024 मे आता है तो आपको इस लिस्ट मे निम्नलिखित जानकारी देखने को मिलती है। जिसका विवरण इस प्रकार है।

  • छात्र/छात्रा का नाम
  • पिता/माता का नाम
  • कक्षा/वर्ग
  • विद्यार्थी आईडी
  • पंजीकरण संख्या
  • श्रेणी आदि


निष्कर्ष


इस लेख में हमने राजस्थान फ्री टैबलेट योजना के बारे में पूरी जानकारी दी है उम्मीद करते हैं कि इस लेख के माध्यम से राजस्थान फ्री टैबलेट योजना के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी यदि आप इस योजना से संबंधित सवाल पूछना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं हम आपको जल्द से जल्द जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।
इस लेख को अपने उन दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें जो सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं ताकि उन्हें भी इस योजना के बारे में जानकारी मिल सके ताकि वे भी इस योजना का लाभ ले पाए।


पूछे जाने वाले प्रश्न


Q1. क्या है राजस्थान फ्री टैबलेट योजना..?

उत्तर - Rajasthan राजस्थान फ्री योजना के तहत, छात्रों को मुफ्त टैबलेट प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। मुफ्त टैबलेट योजना के तहत टैबलेट लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना है। जिन छात्रों को इस योजना के तहत मुफ्त स्मार्ट टैबलेट मिलेंगे, उन्हें 3 साल के लिए मुफ्त इंटरनेट कनेक्शन भी मिलेगा

राजस्थान फ्री टैबलेट योजना राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक डिजिटल शिक्षा पहल है, जिसका उद्देश्य मेधावी छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से जोड़ना है। इस योजना के तहत बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को मुफ्त टैबलेट और इंटरनेट सुविधा दी जाती है। इसका मकसद ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को डिजिटल शिक्षा तक समान पहुंच देना है। उदाहरण के लिए, जिन छात्रों के पास ऑनलाइन क्लास के लिए मोबाइल या लैपटॉप नहीं है, वे अब टैबलेट के माध्यम से पढ़ाई जारी रख सकते हैं। यह योजना शिक्षा में डिजिटल गैप कम करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जाती है। इसे Government of Rajasthan लागू करती है।

Q2. क्या राजस्थान फ्री टैबलेट योजना लिस्ट ऑफलाइन भी चेक की जा सकती है?

जी हां, राजस्थान फ्री टैबलेट योजना लिस्ट ऑफलाइन भी चेक की जा सकती है इसके लिए आपको अपने विद्यालय मे जाकर कक्षा अध्यापक या प्रधानाचार्य से सम्पर्क करना होगा। आप शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय अधिकारी गांव से संपर्क करके भी पता कर सकते हैं।


Q3. ऑनलाइन राजस्थान फ्री टैबलेट योजना लिस्ट चेक करने हेतु ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

ऑनलाइन Rajasthan Free Tablet Yojana List चेक करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://jansoochna.rajasthan.gov.in/ है।


Q4. राजस्थान फ्री टैबलेट योजना का लाभ किन छात्रों को मिलता है..?

इस योजना का लाभ मुख्य रूप से कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलता है। आमतौर पर मेरिट लिस्ट में आने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाती है। सरकारी स्कूलों के छात्र इसमें सबसे ज्यादा शामिल होते हैं ताकि सरकारी शिक्षा को बढ़ावा मिल सके। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई छात्र 10वीं बोर्ड में जिले की मेरिट सूची में आता है, तो उसे टैबलेट मिलने की संभावना अधिक रहती है। इससे छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरणा मिलती है।Q4. राजस्थान फ्री टैबलेट योजना का लाभ राज्य के किन विद्यार्थियो को प्राप्त होगा?
Rajasthan Free Tablet Yojana का लाभ राज्य के सरकारी स्कूल मे पढ़ने वाले 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा मे 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो को प्राप्त होगा।

Q 5.  फ्री टैबलेट के साथ कितने GB इंटरनेट मिलता है..?
इस योजना के तहत छात्रों को टैबलेट के साथ 3 साल तक मुफ्त इंटरनेट कनेक्टिविटी भी दी जाती है। आमतौर पर इसमें हर महीने लगभग 20GB से 30GB डेटा दिया जाता है ताकि छात्र ऑनलाइन क्लास, वीडियो लेक्चर और स्टडी मटेरियल का उपयोग कर सकें। उदाहरण के लिए, छात्र YouTube पर पढ़ाई से जुड़े वीडियो देख सकते हैं, ई-बुक डाउनलोड कर सकते हैं और ऑनलाइन टेस्ट दे सकते हैं। यह सुविधा खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित होती है।

Q 6.  फ्री टैबलेट योजना के लिए आवेदन कैसे करें..?
अधिकतर मामलों में छात्रों को अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होती। बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट और मेरिट के आधार पर पात्र छात्रों की सूची तैयार की जाती है। इसके बाद स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग छात्रों से संपर्क करता है। उदाहरण के तौर पर, स्कूल छात्रों से जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड और मार्कशीट लेकर प्रक्रिया पूरी करता है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल से अपडेट लेते रहें।

Q 7.  इस योजना से छात्रों को क्या फायदे मिलते हैं..?
इस योजना का सबसे बड़ा फायदा डिजिटल शिक्षा तक आसान पहुंच है। छात्र ऑनलाइन क्लास, ई-बुक, टेस्ट सीरीज और सरकारी पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी आसान हो जाती है। उदाहरण के लिए, कई छात्र टैबलेट से ऑनलाइन कोर्स करके NEET या JEE जैसी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर देते हैं। यह योजना छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।


PRERNADAYARI.COM

 रिलेटेड आर्टिकल =


1. राजस्थानी छात्राओ के लिए वरदान -- "काली बाई मुफ्त स्कूटी योजना।" 2025-26


2. प्रधानमंत्री जन औषधि योजना-2026, कैसे मिलती है सस्ती दवाएं.? योजना के लाभ,उद्देश्य,पात्रता समेत पूरी जानकारी। 
https://www.prernadayari.com/2026/03/2026_01291515107.html


3. बेटियों के लिये 'आश'और 'खास' - "सुकन्या समृद्धि योजना"-2026।
https://www.prernadayari.com/2025/09/blog-post_18.html

4. महिलाओं के लिये आर्थिक प्रेरणा - फ्री सिलाई मशीन योजना - 2025-26
https://www.prernadayari.com/2025/09/2025.html



 हमारे बारे में =


1. अबाउट अस
2. कॉन्टेक्ट अस
3. प्राइवेसी पॉलिसी 
4. प्रेरणा 
6. कामयाबी 
7. सकारात्मक सोच  
8 नौकरी जॉब 
9.आर्थिक प्रेरणा 
10.बिजनेस आइडिया 
11. एंटरप्रेन्योर 
12. भारत एवं विश्व अर्थव्यवस्था 
13. लोन 
14. इंश्योरेंस 
15.  शेयर मार्केट

 
लेखक परिचय :

 kedar Lal  ( लिग्री जी / सिंह साब  )

        


मेरा नाम -- केदार लाल है (K. L. Ligree/सिंह साब ) मैं भारत देश के अंतर्गत राजस्थान राज्य के करौली जिले के टुड़ावली(पारला) गांव का रहने वाला हूँ।मैंने राजस्थान विश्वविधालय एवं वर्धमान महावीर विश्वविद्यालय कोटा एवं जम्मू यूनिवर्सिटी से बीए, एमए, बीएड, एमबीए (M.B.A)एवं बीजेएमसी (BJMC - पत्रकारिता) कि शिक्षा प्राप्त कि है। कुछ वर्षों तक मैं राजस्थान एवं देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र राजस्थान पत्रिका एवं दैनिक भास्कर में विपणन(Marketing)कार्य से जुड़ा रहा हूं।एमबीए के बाद मैंने गोदरेज, टाटा AIG, आइडिया एवं वोडाफोन जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्य किया है। मैंने करौली जिले के कई विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में अध्ययन-अध्यापन कार्य किया है।रुचियाँ (हॉबी) -- मुझे समाचार पत्र पढ़ने, न्यूज़ देखने, डिबेट देखने, घूमने का शोक है। मुझे पारिवारिक और मनोरंजक फिल्में देखने का भी काफी शौक है। मुझे घूमना और लॉन्ग ड्राइव पर जाना अच्छा लगता है। मैं पर्वतीय क्षेत्र में घूमने का शौकीन हूँ। मुझे पढ़ने और अपने ब्लॉग के लिए आर्टिकल लिखने का भी काफी शौक है। मेरे दो ब्लॉग है जिनके लिए मैं आर्टिकल लिखता हूं और मैं फुल टाइम कंटेंट क्रिएटर हूं। मेरे ब्लॉग- 

* 1. प्रेरणा डायरी ( ब्लॉग ) prernadayari.com (blogger ) 
* 2. आर्थिक फंडा (ब्लॉग) arthikfunda.com wordpress 

मैं बचपन से ही लेखक, पत्रकार, और एक अच्छा शिक्षक बनना चाहता था। अगर अब तक कि मेरी जिंदगी का मूल्यांकन करें, तो मेरे कुछ सपने पूरे हुए हैं, जबकि कुछ अभी भी अधूरे हैं। मुझे अभी वह मुकाम हासिल नहीं हुआ है जिसे मैं प्राप्त करना चाहता था। कुछ सपने बिलकुल अधूरे है। फिलहाल में फुल टाइम कंटेंट क्रिएटर हूं। और गूगल, ब्लॉगर तथा वर्डप्रेस जैसे प्लेटफार्म पर लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर और आर्टिकल राइटर बनना चाहता हूं। इस क्षेत्र में मुझे काफी लोकप्रियता मिल रही है। आप लोगों का प्यार मेरे लिए बड़ी ताकत है। 




प्रेरणा डायरी (ब्लॉग)

वेबसाइट - prernadayari.com

केदार लाल ( Kedar Lal ) - चीफ एडिटर। 


टिप्पणियाँ

आपको यह पोस्ट कैसी लगी। इसके बारे में अपनी जैसी भी प्रतिक्रिया है जरुर व्यक्त करें। प्रेरणा डायरी ब्लॉक के बारे में अपने सुझाव व्यक्त करें।
keshpati Poswal ने कहा…
Mujhe आपकी पोस्ट उपयोगी लगी, काफी अच्छी जानकारी है।
Artical kafi achcha hai ने कहा…
Muft tablet Yojana ek bahut acchi Yojana hai aur aapki artical mein iske bare mein jankari Di gai hai yah chhatron ke liye upyogi sabit ho rahi hai aapka बहुत-बहुत dhanyvad

प्रेरणा डायरी ब्लॉग के लोकप्रिय आर्टिकल /पोस्ट

50 छोटी-छोटी प्रेरणादायक कहानियाँ - ( short motivational storyies) बच्चों के लिए छोटी -छोटी प्रेरणादायक कहानियां..। शिक्षाप्रद कहानियां।

राजस्थानी छात्राओ के लिए वरदान -- "काली बाई भील मुफ्त स्कूटी योजना।" 2025-26

"लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती".. सबसे बड़ी प्रेरणादायक कविता...भावार्थ सहित।l

"होर्मूज जल संधि"-एक संकरी समुद्री राह जो तय करती है दुनिया की किस्मत” (करंट फ्रंट)

क्या भारत फिर बन सकता है विश्व गुरु.?