संदेश

2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्या चुनावों में बढ़ रही हैं भारतीय नारी की शक्ति..?

चित्र
दोस्तों नमस्कार।    प्रेरणा डायरी  (Motivation Dayri)  के आज के इस अर्टिकल् में हम विश्लेसंन करेंगे हाल ही में हुए 5 राज्यों -- राजस्थान, मध्य प्रदेश, छतीशगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के चुनाव परिणामों कि। इन पांचो राज्यों के चुनाव को  महिला मतदाताओं  के नजरिये से देखने का प्रयाश करते हैं। चुनाव में  नारी शक्ति कि बढ़ती ताकत किस राजनीतिक दल को फायदा पहुॅचा रही है,और किसको नुकसान।  फ़िल्हाल सबसे संतोषजनक बात ये है कि, भारत कि लगभग आधी आबादी ( महिला) मतदान में अपनी हिसेदारी बढ़ा रही है, स्वतंत्र निर्णय ले रही है, अपने आप को ससक्त बना रही है।  पर विधान सभा और संसद में भी ऐसी ही तस्वीर उभरकर आये, तब बात नहले पर दहले वाली हो।  राजनीति   के कई कोण होते हैं। इसलिए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों का  विभिन्न कोणों से विश्लेषण आगे भी जारी रह सकता है, लेकिन खासकर मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड जीत में आधी  आबादी की निर्णायक भूमिका मानी जा रही है। यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से लेकर विभ...

प्रेरणा के प्रकार और स्रोत

चित्र
Date 1 july 2023 Hindaun, Rajasthan दोस्तों, नमस्कार। प्रेरणा डायरी   कि  17 वी पोस्ट, motivation के प्रकार और स्रोत पर आधारित है। यह जानना भी बेहद जरुरी है कि   प्रेरणा   कितने प्रकार की होती है..? और इसके स्रोत कौन कौन से है..? अर्थात किन साधनों के दुवारा हम इसे प्राप्त कर सकते है।  प्रेरणा के प्रकार (KINDS OF MOTIVATION)  प्रेरणा दो प्रकार की होती है- (1) सकारात्मक, या आंतरिक।  (2) नकारात्मक या बाहिय्।  1. सकारात्मक प्रेरणा :-  (Positive Motivation)-इस प्रेरणा में बालक किसी कार्य को अपनी स्वयं की इच्छा से करता है। इस कार्य को करने से उसे सुख और सन्तोष प्राप्त होता है। शिक्षक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन और स्थितियों का निर्माण करके बालक को साकारात्मक प्रेरणा प्रदान करता है। इस प्रेरणा को आन्तरिक प्रेरणा (Instrinsic Motivation) भी कहते हैं।  2. नकारात्मक प्रेरणा :---  (Negative Motivation)—इस प्रेरणा में बालक किसी कार्य को अपनी स्वयं की इच्छा से न करके, किसी दूसरे की इच्छा या बाह्य प्रभाव के कारण करता है...

बच्चो को अपनी राह खुद चुनने दें

चित्र
14/08/2023 Tudawali, Rajasthan 🇮🇳India नमस्कार दोस्तों   प्रेरणा डायरी / motivation dayri  की 23 वी post पर आज आप है। हजारों कि तादाद मे बच्चे तैयारी के लिए कोचिंग संस्थानों में प्रवेश लेते है। यहां आने वाले विद्यार्थियों में भी हम वर्गीकरण कर सकते हैं। कुछ विद्यार्थियों में परीक्षाओं में सफल होने का एक जुनून होता है। वे हर हाल में सफलता हासिल करना चाहते हैं। कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन पर अभिभावक अपनी इच्छाएं थोप देते हैं, लेकिन उनको उसमें दिलचस्पी नहीं होती। वे किसी दूसरी राह पर चलना चाहते हैं। घर के कठोर अनुशासन के कारण बच्चे कुछ बोल ही नहीं पाते और पढ़ने आ जाते हैं। ऐसी स्थिति में उनमें कुंठा पैदा होने लग जाती है। मन की इच्छा, घुटन में बदल जाती है। कठोर अनुशासन वाले .अभिभावक अपने बच्चों के मन के अंदर झांकने की कोशिश ही नहीं करते। हर बच्चा एक सा नहीं होता। इसलिए दबाव में आना स्वाभाविक है। आज के स्पर्धा के दौर में, बच्चे दूसरों की नकल क्यों करें। अपना स्टेटस बनाने के लिए बच्चों के जीवन से खिलवाड़ क्यों? कई बार विद्यार्थी प्रवेश के समय कोचिंग में मोटी रकम फीस ...

अगले 3 साल में 3 लाख से अधिक इंजीनियरिंग नौकरी।

चित्र
दिल्ली:---  ग्लोबल आइटी कंपनियों में हुई भारी क्षटनि के बावजूद भारत में मौजूद मल्टीनेशनल कंपनियों के कैपिसिटी सेंटर्स (जीसीसी) व डिजाइनिंग के प्रोफेशनल्स कि जमकर नियुक्तियां हुई हैं।  पिछले साल के मुकाबले अब तक टेक टैलेंट्स की  मांग 35% से 40% बढ़ी है। वहीं 3 से 4 साल में मल्टीनेशनल के जीसीसी में 3 लाख से अधिक इंजीनियरों को नौकरी मिलने कि उम्मीद है। मेक इन इंडिया का और भारतीय इकोनॉमी की ताकत के चलते दुनियाभर की एमएनसी अब भारत में ही अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की तैयारी में हैं।  अब तक ज्यादातर आइटी और सर्विस सेक्टर से जुड़ी कंपनियां और उनका ऑफशोर वर्क ही भारत आते थे। आइटी स्टाफिंग कंपनी क्वेस की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में ग्लोबल कंपनियों के मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े जीसीसी तेजी से बढ़े हैं। एमएनसी रिसर्च, डिजाइन और इंजीनियरिंग से जुड़े कामों को भी भारत भेजने लगी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एविएशन, ऑटोमोबाइल, टायर व इलेक्ट्रिकल सेक्टर में नौकरियां आएंगी।  40% बढ़ी मांग :----  इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और डिजाइनिंग के अनुभवी प्रोफेशनल्स की मांग ...