भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की 10 सर्वश्रेष्ठ बीमा पॉलिसी।
Life Insurance Corporation of India (LIC) की 10 सर्वश्रेष्ठ बीमा पॉलिसियाँ – विस्तृत गाइड LIC -- एक परिचय भारत में जीवन बीमा की बात हो और ( LIC) एलआईसी का नाम न आए, ऐसा संभव नहीं। एलआईसी अपने बोनस (लाभांश) और विविध योजनाओं के लिए जानी जाती है। यह सरकार द्वारा निर्मित कंपनी है इसलिए पैसा सुरक्षित रहता है यही नहीं Life Insurance Corporation of India (एलआईसी ) भारत की सबसे बड़ी और विश्वसनीय एवं भरोसेमंद जीवन बीमा कंपनी है। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 मे हुई थी। यह भारत सरकार के स्वामित्व वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। एलआईसी का मुख्यालय मुंबई में स्थित है। यह देशभर में लाखों एजेंटों और हजारों शाखाओं के माध्यम से सेवाएँ प्रदान करती है। एलआईसी जीवन बीमा, पेंशन, बचत और निवेश (investment ) से जुड़ी अनेक योजनाएँ उपलब्ध कराती है। कंपनी हर वर्ष अपनी पारंपरिक पॉलिसियों पर बोनस (लाभांश) घोषित करती है। एलआईसी का उद्देश्य “योगक्षेमं वहाम्यहम्” के सिद्धांत पर आधारित है। यह ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करत...