संदेश

अक्टूबर 20, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अपने आत्मबल को समझे। understand your self confidence.

चित्र
Hindaun, Rajasthan, 01/11/2023 प्रेरणा डायरी ( ब्लॉग )   प्रेरणा डायरी  कि आज कि पोस्ट में आप सब का हार्दिक अभिनंदन है। आत्मबल/self confidence के बिना इंसान अधूरा है। आत्म विश्वास जीवन जीने की एक कला है। जिस दिन आपको यह कला आ गई, समझ लो आपको सब कुछ मिल गया। आज के इस सार गर्भित लेख  (अर्टिकल्) में हम, आईये समझने का प्रयाश करते है, आत्मबल के मर्म को ---- भूमिका  --- हर आत्मा में  अक्षुण्ण बल है। इस बल का सदुपयोग हो जाए,  ह तो हर मनुष्य कमाल कर सकता है। वह अपने ही नहीं  दूसरों के जीवन को भी धन्य कर सकता है। वह बहुत कुछ सृजन कर सकता है। हर आत्मा की अलग-अलग विशेषताएँ हैं। सबका अलग-अलग स्वभाव है। सबकी अलग-अलग सृजनात्मकता है। सबके लिए कोई एक मार्ग निर्धारित नहीं किया जा सकता। कोई दूसरा किसी के बारे में पूरी तरह जान भी नहीं सकता। किसी और के लिए अपनी कोई राय बनाने में पूर्ण सत्यता हो ही नहीं सकती। इसी तरह अपने लिए पूर्ण ज्ञान बाहर कहीं से मिल ही नहीं सकता। वह तो अपने भीतर ही खोजना होगा। एक गुरु 100 शिष्यों को लगातार 10 साल तक एक ही तरह की शिक्षा देत...