गवर्नमेंट एम्पलाई कैसे करें Tax सेविंग.? Tax Saving Tips:





गवर्नमेंट एम्पलाई कैसे करें टैक्स सेविंग.?
काम की बात Tax Saving Tips: 
अपनी सैलरी में इन 10 अलाउंस को कर लें शामिल, टैक्स बचाना हो जाएगा आसान

Tax Saving टिप्स : अपनी सैलरी में इन 10 अलाउंस को कर लें शामिल, टैक्स बचाना हो जाएगा आसान

Income Tax Savings: अगर आप अपनी सैलरी के साथ मिलने वाले अलाउंस का सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो आप कानूनी तरीके से अपना टैक्स बचा सकते हैं. यहां कुछ ऐसे अलाउंस बताए गए हैं, जिन्हें सैलरी में शामिल करवाने से आपकी इनकम टैक्स की चिंता कम हो सकती है.

Edited by- kedar lal


जब नौकरीपेशा लोग अपनी कमाई पर टैक्स देने की बात करते हैं, तो हर कोई चाहता है कि किसी तरह टैक्स बचा लिया जाए. लेकिन टैक्स बचाने के लिए जुगाड़ की बजाय समझदारी से प्लानिंग करनी जरूरी है. अगर आप अपनी सैलरी के साथ मिलने वाले अलाउंस का सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो आप कानूनी तरीके से अपना टैक्स बचा सकते हैं.

यहां हम आपको कुछ ऐसे अलाउंस बताने जा रहे हैं, जिन्हें सैलरी में शामिल करवाने से आपकी इनकम टैक्स की चिंता कम हो सकती है.

1. हाउस रेंट अलाउंस  (HRA)
कई कंपनियां कर्मचारियों को हाउस रेंट अलाउंस देती हैं. अगर यह आपकी सैलरी में शामिल नहीं है, तो आप इसे जोड़ने की सिफारिश कर सकते हैं. यह आपकी बेसिक सैलरी का 40-50% तक हो सकता है और टैक्स बचाने में बड़ा योगदान देता है.

2. ट्रांसपोर्ट या कन्वेंस अलाउंस :

यह ऑफिस और घर के बीच आने-जाने का खर्च कवर करता है. अगर यह आपके पैकेज का हिस्सा नहीं है, तो इसे शामिल करवाएं. इससे आप इस खर्च पर टैक्स बचा सकते हैं.

3. मेडिकल अलाउंस : 

कंपनियां अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के मेडिकल खर्चों के लिए अलाउंस देती हैं. यह आपकी सैलरी का जरूरी हिस्सा हो सकता है और टैक्स बचाने में मदद करता है.

4. कार मेंटिनेस एलाउंस : 

अगर आप अपने वाहन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो यह अलाउंस आपको कार मेंटेनेंस, ईंधन और ड्राइवर के खर्चों का फायदा देता है. इस पर भी कोई टैक्स नहीं लगता है.


5. लीव ट्रैवल एलाउंस : (LTA)

यह अलाउंस यात्रा के खर्चों पर मिलता है. आप 4 साल में दो बार इस अलाउंस के तहत अपनी यात्रा खर्च रीइंबर्स करवा सकते हैं.

6. मोबाइल और इंटरनेट उपयोग :

ऑफिस के काम में मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग होता है. इस अलाउंस के तहत आपके बिलों का भुगतान बिना टैक्स कटौती के किया जाता है.

8. यूनिफॉर्म अलाउंस :

कुछ कंपनियां कर्मचारियों को यूनिफॉर्म अलाउंस देती हैं. अगर आपकी कंपनी भी यह अलाउंस देती है, तो इसे सैलरी में शामिल करवा लें, क्योंकि इस पर टैक्स नहीं लगता है.

8. फूड वाउचर या मील अलाउंस :

कई कंपनियां फूड वाउचर या मील अलाउंस देती हैं, जिन्हें आप खाने-पीने के खर्च के लिए उपयोग कर सकते हैं. यह अलाउंस टैक्स फ्री होता है और आपके पैसे बचाता है.

9. एजुकेशन और हॉस्टल अलाउंस : 

अगर आपके बच्चे हैं, तो उनकी पढ़ाई और हॉस्टल के खर्च के लिए यह अलाउंस लिया जा सकता है. यह भी टैक्स फ्री होता है.

10. बुक्स और मैगजींस अलाउंस :

अगर आपके काम में किताबें, मैगजीन या अखबार पढ़ना शामिल है, तो इसका अलाउंस आपकी सैलरी का हिस्सा हो सकता है. इस अलाउंस पर भी टैक्स नहीं लगता.

समझदारी से करें सैलरी प्लानिंग

जब भी आप नौकरी ज्वाइन करें, सैलरी की हर डिटेल ध्यान से समझें. अगर इनमें ये अलाउंस शामिल नहीं हैं, तो एचआर से बात करें और इन्हें अपनी सैलरी में जोड़ने का अनुरोध करें. ऐसा करने से न सिर्फ आपका टैक्स बचेगा, बल्कि आपकी सैलरी का उपयोग भी ज्यादा प्रभावी तरीके से होगा.


By -- Kedar Lal (सिंह साब)


टिप्पणियाँ

प्रेरणा डायरी ब्लॉग के लोकप्रिय आर्टिकल /पोस्ट

मेधावी छात्रों की मेधावी योजना - राजस्थान फ्री टैबलेट योजना - 2026

50 छोटी-छोटी प्रेरणादायक कहानियाँ - ( short motivational storyies) बच्चों के लिए छोटी -छोटी प्रेरणादायक कहानियां..। शिक्षाप्रद कहानियां।

"लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती".. सबसे बड़ी प्रेरणादायक कविता...भावार्थ सहित।l

प्रेरणा ( मोटिवेशन ) क्या होता है ...? और क्यु जरुरी हैं...?

नजरिया बदलो, तो बदल जायेंगे नजारे....।

राजस्थानी छात्राओ के लिए वरदान -- "काली बाई मुफ्त स्कूटी योजना।" 2025-26