छात्रों के लिये कम पूंजी में घर से स्टार्ट किए जाने वाले बेहतरीन बिजनेस आइडिया।
प्रेरणा डायरी, ( नौकरी + बिज़नेस एजुकेशन) घर से किए जाने वाले स्मॉल बिज़नेस आइडिया आज के समय में छात्र अगर पढ़ाई के साथ छोटा देसी बिजनेस शुरू कर लें, तो भविष्य मजबूत हो सकता है। कोई भी ऐसा काम जिसकी कम लागत से शुरुआत हो सके। हालांकि न्यूनतम अध्ययन भी जरूरी है। आर्टिकल की शुरुआत से पहले मैं आपको एक वाक्य सुनाता हूं। सेकेंडरी स्टैंडर्ड में हम पास ही के कस्बे टोड़ाभीम में पढ़ते थे। मेरे एक दोस्त थे जिनका नाम था संतोष बंसल। ट्वेल्थ के बाद मैं अपने अध्ययन के लिए जयपुर पहुंचा और मैं संतोष को काफी प्रेरित किया कि वह भी जयपुर चलकर अपनी आगे कि पढ़ाई। मैंने उन्हें काफी समझाया कि हम लेक्चर, RAS और कॉलेज प्रोफेसर की तैयारी करेंगे। पर उसने मुझे साफ तौर पर बताया कि अब मेरा आगे अध्ययन करने का इरादा नहीं है डिसाइड कर चुका हूं कि मैं फुटवियर बिजनेस शुरू करने वाला हूं. और उसने ऐसा ही किया। शुरुआत छोटे एस्टर कि पर आज वो एक कामयाब व्यापारी है। उसने छोटे स्तर से घरेलु कारोबार शुरू किया और आज टोड़ाभीम के रहिसो मैं अपना नाम रखता है। मैं यह समझाना चाहता हूं कि, हमारी यह सोच के बिजनेस के लिए काफ...