बेटियों के लिए 'आश' और 'खास' - "सुकन्या समृद्धि योजना"
परिचय : सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बालिकाओं के लिए एक बचत योजना है, जो भारतीय डाकघरों और बैंकों में खोली जाती है। इसमें प्रति वर्ष न्यूनतम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख का योगदान दिया जा सकता है। खाते पर उच्च ब्याज दर मिलती है और जमा राशि पर धारा 80C के तहत कर-मुक्त लाभ मिलता है, जबकि ब्याज पर भी आयकर से छूट है। बालिका के 18 वर्ष का होने पर उच्च शिक्षा के लिए 50% राशि निकाली जा सकती है, और खाता बालिका के 21 वर्ष का होने पर परिपक्व होता है। योजना की विशेषताएं : पात्रता : खाता बालिका के जन्म से 10 वर्ष की आयु तक खोला जा सकता है। जमा सीमा : जमा सीमा: एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख जमा किया जा सकता है। ब्याज दर : इस योजना पर एक उच्च ब्याज दर मिलती है जो सरकार द्वारा तिमाही आधार पर समीक्षा की जाती है। कर लाभ: धारा 80C के तहत जमा राशि पर कर कटौती और अर्जित ब्याज पर कर-मुक्त लाभ मिलता है। खाता संचालन: खाता बालिका के 10 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद वह स्वयं उसका संचालन कर सकती है। समय-पूर्व निकासी: बालिका की...