भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की 10 सर्वश्रेष्ठ बीमा पॉलिसी।
Life Insurance Corporation of India (LIC) की 10 सर्वश्रेष्ठ बीमा पॉलिसियाँ – विस्तृत गाइड
LIC -- एक परिचय
भारत में जीवन बीमा की बात हो और ( LIC) एलआईसी का नाम न आए, ऐसा संभव नहीं। एलआईसी अपने बोनस (लाभांश) और विविध योजनाओं के लिए जानी जाती है। यह सरकार द्वारा निर्मित कंपनी है इसलिए पैसा सुरक्षित रहता है यही नहीं Life Insurance Corporation of India (एलआईसी ) भारत की सबसे बड़ी और विश्वसनीय एवं भरोसेमंद जीवन बीमा कंपनी है। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 मे हुई थी। यह भारत सरकार के स्वामित्व वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। एलआईसी का मुख्यालय मुंबई में स्थित है।
यह देशभर में लाखों एजेंटों और हजारों शाखाओं के माध्यम से सेवाएँ प्रदान करती है। एलआईसी जीवन बीमा, पेंशन, बचत और निवेश (investment ) से जुड़ी अनेक योजनाएँ उपलब्ध कराती है।
कंपनी हर वर्ष अपनी पारंपरिक पॉलिसियों पर बोनस (लाभांश) घोषित करती है। एलआईसी का उद्देश्य “योगक्षेमं वहाम्यहम्” के सिद्धांत पर आधारित है। यह ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। एलआईसी भारतीय परिवारों की आर्थिक स्थिरता और भविष्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
आज एलआईसी भरोसे, सुरक्षा और दीर्घकालिक निवेश का पर्याय बन चुकी है।
आई अब चर्चा करते हैं एलआईसी की अनफॉलोशियों की दो 2026 में इनवेस्टमेंट का सर्वश्रेष्ठ माध्यम
2026 में एलआईसी की 10 सर्वश्रेष्ठ बीमा पॉलिसी
2026 में एलआईसी की 10 सर्वश्रेष्ठ बीमा पॉलिसीयों का विवरण इस प्रकार है--
जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी - LIC
1. जीवन आनंद प्लान :
यहाँ Life Insurance Corporation of India (एलआईसी) की एक प्रमुख पारंपरिक पॉलिसी LIC New Jeevan Anand (प्लान 915) के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है — जिसमें पात्रता, अवधि, लाभ और मृत्यु/जीवित रहने पर मिलने वाले लाभांश की बात सरल भाषा में समझाई गयी है।
LIC new jeevan Anand plan - विस्तृत विवरण :
a. यह पॉलिसी किसको खरीदनी चाहिए
यह पॉलिसी उन लोगों के लिए उपयुक्त है जिनकी उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच है।
ब. पॉलिसी अवधि
(Policy Term)
आप इसे 15 से 35 वर्ष की अवधि के लिए ले सकते हैं, और प्रीमियम भी उसी अवधि तक देना होता है।
C. ज्यादा उम्र तक सुरक्षा (Life Cover After Maturity)
प्रीमियम चुकाने के बाद भी आपका लाइफ कवर ज़िंदगी भर के लिए जारी रहता है। यानी पॉलिसी की मुख्य अवधि पूरी होने के बाद भी यदि आप जीवित हैं, तो मृत्यु होने पर आपके परिवार को मूल बीमा राशि मिलेगी।
2. लाभ (Benefits)
a. जीवित रहने पर (Maturity Benefit)
यदि आप पॉलिसी अवधि पूरी होने तक जीवित रहते हैं (उदा. 25 साल बाद) और प्रीमियम समय पर अदा किये हैं, तो आपको मिलेगा:
🔹 Basic Sum Assured (बीमा राशि)
🔹 Simple Reversionary Bonus (सालाना घोषित बोनस)
🔹 Final Additional Bonus (यदि लागू हो)
ये सभी मिलकर आपका कुल मैच्योरिटी लाभ बनाते हैं।
जैसे उदाहरण के लिए : यदि आपने 25 साल के लिए 5 लाख का बीमा लिया, तो मैच्योरिटी पर सम एश्योर्ड + बोनस + अंतिम बोनस मिलेगा।
ब. मृत्यु के दौरान मिलने वाले लाभ (Death Benefit)
पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु: अगर बिमित व्यक्ति का पॉलिसी अवधि के दौरान निधन हो जाता है, तो NOMINEE को मिलेगा:
- Death Benefit = उच्चतर
- 125% Basic Sum Assured
OR
- 10 Annual Premium
और साथ में प्रीमियम तक जमा हुए बोनस भी शामिल होंगे।
कम से कम यह राशि भुगतान किए गए प्रीमियम का 105% से कम नहीं होगी।
C. पॉलिसी अवधि के बाद मृत्यु
- यदि आपने अपना प्रीमियम चुका लिया है और पॉलिसी टर्म समाप्त हो गया है, तब भी आपकी Basic Sum Assured राशि आपके nominee को मृत्यु पर मिलेगी। यानी जीवन भर कवर मिलता ह
- बोनस(bonus) कैसे मिलता है
यह एक Participating Plan है, जिसका मतलब है कि यह कंपनी के मुनाफे में भाग लेता है।
- LIC हर साल Simple Reversionary Bonus घोषित करती है जो आपके पॉलिसी में जोड़ता है।
- पॉलिसी की पूरी अवधि में जमा बोनस आपको मैच्योरिटी या मृत्यु के समय दोनों में शामिल होता है।
Tax लाभ (Tax Benefits)
- आप इस पॉलिसी के लिए दिया गया प्रीमियम Section 80C के तहत टैक्स कटौती योग्य है।
- मैच्योरिटी और मृत्यु लाभ Section 10(10D) के तहत टैक्स-फ्री हो सकता है, अगर सभी शर्तें पूरी हों - जैसे -
- यह एक Endowment + Whole Life Plan है — बचत + सुरक्षा का संयोजन।
- यह जीवन भर का कवरेज देता है, भले ही पॉलिसी अवधि पूरी हो जाये।
- बोनस से आपका कुल लाभ बढ़ता है।
- टैक्स में भी लाभ मिलता है।
- जीवनभर जोखिम कवर + मैच्योरिटी लाभ
- नियमित बोनस (Simple Reversionary Bonus)
- मृत्यु पर सम एश्योर्ड + बोनस देय
प्रेरणा डायरी, prernadayari.com
2. LIC jeevan Umang प्लान (प्लान 945)
2.1 LIC Jeevan Umang पॉलिसी – पूरी जानकारी
LIC जीवन उमंग (Plan 945) एक Whole Life + Limited Premium योजना है। यानी आप सीमित वर्षों तक प्रीमियम भरते हैं, लेकिन कवर 100 वर्ष की आयु तक रहता है। यह सुरक्षा + नियमित आय (Annual Survival Benefit) का कॉम्बिनेशन है।
2.2 मुख्य विशेषताएं
- प्लान टाइप: Non-Linked, Participating, Whole Life
- कवर अवधि: 100 वर्ष की आयु तक
- प्रीमियम अवधि (PPT): 15, 20, 25 या 30 वर्ष
- एंट्री आयु: लगभग 90 दिन से 55 वर्ष (टर्म के अनुसार)
- मैच्योरिटी आयु: 100 वर्ष
2.3 लाभ (benefits )
- Survival Benefit (जीवित रहने पर)
प्रीमियम अवधि पूरी होने के बाद से हर साल Basic Sum
- Assured (BSA) का 8% मिलता है।
यह राशि 100 वर्ष की आयु तक या मृत्यु तक मिलती रहती है।
- 3.3 उदाहरण:
अगर BSA = ₹10 लाख
तो हर साल = ₹80,000 (8%) नियमित आय।
2.4 Death Benefits (मृत्यु पर)
मृत्यु होने पर नॉमिनी को मिलेगा:
- Sum Assured on Death (आमतौर पर BSA या 10× वार्षिक प्रीमियम, जो अधिक हो)
- संचित Simple Reversionary Bonus
- Final Additional Bonus (यदि लागू)
यानी पॉलिसीधारक की मृत्यु प्रीमियम अवधि के दौरान हो या बाद में, परिवार को एकमुश्त बड़ी राशि मिलती है।
2.5 maturity benefits (100 वर्ष पर)
- Accrued Bonus
- Final Additional Bonus
(क्योंकि यह Whole Life प्लान है, मैच्योरिटी 100 वर्ष पर मानी जाती है।)
2.6 Lone Facilty Loan फैसिलिटी
पॉलिसी सरेंडर वैल्यू बनने के बाद लोन मिल सकता है।
2.6 इनकम टैक्स लाभ
- धारा 80C: भरा गया प्रीमियम (सीमा ₹1.5 लाख) तक टैक्स छूट।
- धारा 10(10D): मैच्योरिटी/डेथ क्लेम सामान्य शर्तों के तहत टैक्स-फ्री।
2.7 यह पॉलिसी किसे करवानी चाहिए.?
- जिनको लाइफटाइम कवर + रिटायरमेंट के बाद नियमित आय चाहिए
- Self-employed या बिज़नेस वाले, जिन्हें 60 के बाद फिक्स इनकम चाहिए
- बच्चों के लिए लॉन्ग-टर्म सेफ्टी प्लान
- Conservative निवेशक (मार्केट रिस्क नहीं चाहते)
❌ किसे नहीं करवानी चाहिए?
- जो High Returns (Mutual Fund स्तर) चाहते हैं
- जिनका लक्ष्य शॉर्ट-टर्म इनकम है
- जिनके पास पहले से बड़ा टर्म कवर है और सिर्फ इंवेस्टमेंट चाहिए
2.8 फायदे और सीमाएं
फायदे
- 100 वर्ष तक लाइफ कवर
- गारंटीड 8% BSA वार्षिक आय (प्रीमियम अवधि बाद)
- बोनस की संभावना
2.9 सीमाएं
- रिटर्न आमतौर पर 4–6% के आसपास (दीर्घकालिक)
- सरेंडर पर शुरुआती वर्षों में नुकसान
- Liquidity कम
जैसे- (उदाहरण)
मान लें:
आयु: 30 वर्ष
BSA: ₹10 लाख
PPT: 20 वर्ष
20 साल बाद से हर साल ₹80,000
मृत्यु पर: ₹10 लाख + बोनस
100 वर्ष पर: ₹10 लाख + बोनस
अंत में मैं यह कह सकता हूं कि LIC जीवन उमंग उन लोगों के लिए बेहतर है जो:
- सेफ, गारंटीड, लॉन्ग-टर्म प्लान चाहते हैं
- रिटायरमेंट के बाद स्थिर वार्षिक आय चाहते हैं
- परिवार के लिए लाइफटाइम सुरक्षा चाहते हैं
अगर लक्ष्य High Growth है तो टर्म प्लान + म्यूचुअल फंड रणनीति अधिक प्रभावी हो सकती है।
लेकिन अगर लक्ष्य सुरक्षा + स्थिरता + मानसिक शांति है, तो जीवन उमंग एक संतुलित विकल्प है।
3. LIC Tech Term Plan (ऑनलाइन टर्म प्लान)
कम प्रीमियम में उच्च कवर
कोई बोनस नहीं (शुद्ध जोखिम योजना)
ऑनलाइन खरीद सुविधा
Life Insurance Corporation of India (LIC) का Tech Term Plan एक शुद्ध ऑनलाइन टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी है, जिसका उद्देश्य कम प्रीमियम में अधिक जीवन सुरक्षा देना है। इसमें निवेश या बचत का हिस्सा नहीं होता, बल्कि केवल जोखिम कवर मिलता है। पॉलिसीधारक अपनी जरूरत के अनुसार 50 लाख से लेकर 5 करोड़ या उससे अधिक का सम एश्योर्ड चुन सकता है। इस प्लान में प्रीमियम बाकी पारंपरिक योजनाओं की तुलना में कम होता है क्योंकि यह पूरी तरह ऑनलाइन खरीदी जाती है। यदि पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो परिवार को पूरी बीमा राशि मिलती है जिससे उनकी आर्थिक सुरक्षा बनी रहती है। उदाहरण के तौर पर, यदि 30 वर्ष का व्यक्ति 1 करोड़ का कवर 30 साल के लिए लेता है, तो उसे हर साल अपेक्षाकृत कम प्रीमियम देना पड़ सकता है, लेकिन जोखिम कवर बहुत बड़ा मिलता है। इसमें लेवल प्रीमियम और बढ़ते कवर (Increasing Sum Assured) का विकल्प भी मिलता है। पॉलिसी में राइडर जोड़कर दुर्घटना मृत्यु लाभ जैसी अतिरिक्त सुरक्षा ली जा सकती है। यह प्लान परिवार के कमाने वाले सदस्य के लिए वित्तीय सुरक्षा की मजबूत ढाल माना जाता है। इसलिए कम लागत में बड़ा सुरक्षा कवर पाने के लिए LIC Tech Term Plan एक लोकप्रिय विकल्प है।
4. LIC new indowment plan (प्लान 914)
बचत + सुरक्षा
नियमित बोनस
मैच्योरिटी पर सम एश्योर्ड + बोनस
Life Insurance Corporation of India (LIC) का New Endowment Plan एक पारंपरिक लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है जिसमें सुरक्षा और बचत दोनों का लाभ मिलता है। यह प्लान उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो जोखिम कवर के साथ सुरक्षित निवेश भी चाहते हैं। इस पॉलिसी में बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर परिवार को सम एश्योर्ड के साथ बोनस मिलता है, जबकि पॉलिसी पूरी होने पर मैच्योरिटी राशि मिलती है। इस योजना में न्यूनतम प्रवेश आयु 8 वर्ष और अधिकतम लगभग 55 वर्ष तक हो सकती है, जबकि पॉलिसी अवधि 12 से 35 वर्ष तक चुनी जा सकती है। सम एश्योर्ड कम से कम 1 लाख रुपये से शुरू किया जा सकता है। इस प्लान में हर साल साधारण रिवर्जनरी बोनस और अंत में फाइनल एडिशनल बोनस मिलने की संभावना रहती है, जिससे मैच्योरिटी राशि बढ़ जाती है। यह योजना बच्चों की पढ़ाई, शादी या भविष्य की बड़ी जरूरतों के लिए सुरक्षित फंड बनाने में मदद करती है। उदाहरण के तौर पर यदि कोई व्यक्ति 25 साल की उम्र में 20 साल के लिए 5 लाख का प्लान लेता है, तो मैच्योरिटी पर उसे बोनस सहित अच्छी रकम मिल सकती है। इसमें प्रीमियम भुगतान वार्षिक, अर्धवार्षिक, तिमाही या मासिक तरीके से किया जा सकता है। पॉलिसी में लोन सुविधा भी उपलब्ध होती है, जिससे जरूरत पड़ने पर पैसे मिल सकते हैं। टैक्स लाभ भी आयकर अधिनियम की धारा 80C और 10(10D) के तहत मिलते हैं। यह प्लान जोखिम से बचाव और अनुशासित बचत दोनों को एक साथ प्रदान करता है, इसलिए मध्यम आय वर्ग के लिए यह काफी लोकप्रिय विकल्प माना जाता है।
5.LIC Jeevan Labh (प्लान 936)
लिमिटेड प्रीमियम भुगतान
हाई बोनस संभावनाएँ
गारंटीड एडिशन + रिवर्सनरी बोनस
Life Insurance Corporation of India का Jeevan Labh Plan (936) एक लिमिटेड प्रीमियम एंडोमेंट पॉलिसी है जिसमें कम समय तक प्रीमियम देकर लंबे समय तक सुरक्षा और बचत दोनों का लाभ मिलता है। इस योजना की खास बात यह है कि पॉलिसी अवधि से कम समय तक ही प्रीमियम देना पड़ता है, लेकिन जोखिम कवर पूरी अवधि तक जारी रहता है। इसमें प्रवेश आयु लगभग 8 से 59 वर्ष तक होती है और पॉलिसी अवधि 16, 21 या 25 वर्ष चुनी जा सकती है। प्रीमियम भुगतान अवधि क्रमशः 10, 15 और 16 वर्ष होती है, यानी जल्दी प्रीमियम खत्म और बाद में केवल लाभ। इस योजना में मृत्यु पर सम एश्योर्ड के साथ बोनस का भुगतान किया जाता है जिससे परिवार की आर्थिक सुरक्षा मजबूत रहती है। यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु पॉलिसी अवधि में हो जाती है तो नॉमिनी को बेसिक सम एश्योर्ड या वार्षिक प्रीमियम का कई गुना (जो अधिक हो) + बोनस मिलता है। मैच्योरिटी पर पॉलिसीधारक को सम एश्योर्ड के साथ जमा हुआ रिवर्जनरी बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस मिलता है। यह योजना सुरक्षित बचत और गारंटीड रिटर्न का संतुलित विकल्प मानी जाती है। इसमें टैक्स छूट आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत प्रीमियम पर और धारा 10(10D) के तहत मैच्योरिटी राशि पर मिलती है। पॉलिसी में लोन सुविधा उपलब्ध है जिससे जरूरत पड़ने पर वित्तीय सहायता मिल सकती है। दुर्घटना मृत्यु एवं विकलांगता राइडर जैसे अतिरिक्त लाभ भी जोड़े जा सकते हैं। यह योजना बच्चों की पढ़ाई, शादी या रिटायरमेंट फंड के लिए आदर्श मानी जाती है। सीमित समय तक प्रीमियम और पूरी अवधि तक सुरक्षा इसे मध्यम वर्ग के लिए आकर्षक बनाती है। कुल मिलाकर यह पॉलिसी सुरक्षा, बचत और टैक्स लाभ का संतुलित पैकेज प्रदान करती है।
6. LIC SIIP (Systematic Investment Insurance Plan)
ULIP योजना
मार्केट लिंक्ड रिटर्न
बोनस नहीं, फंड वैल्यू आधारित लाभ
7. LIC Jeevan Lakshya (प्लान 933)
बच्चों के भविष्य के लिए
मृत्यु पर तुरंत राशि + प्रीमियम माफ
नियमित बोनस
8. LIC Jeevan Tarun (प्लान 934)
चाइल्ड प्लान
शिक्षा के लिए चरणबद्ध भुगतान
बोनस सुविधा
9. LIC New Money Back Plan (प्लान 920)
समय-समय पर मनी बैक
बोनस का लाभ
मृत्यु पर पूर्ण सम एश्योर्ड
10. LIC Bima Jyoti (प्लान 960)
गारंटीड रिटर्न
लिमिटेड प्रीमियम
मैच्योरिटी पर गारंटीड एडिशन
लाभांश (Bonus) कैसे मिलता है?
एलआईसी की पारंपरिक योजनाओं में Simple Reversionary Bonus हर वर्ष घोषित होता है। यह प्रति हजार सम एश्योर्ड के आधार पर तय होता है। कुछ योजनाओं में Final Additional Bonus भी दिया जाता है, जो पॉलिसी अवधि पूरी होने पर जुड़ता है।
आर्टिकल का निष्कर्ष
एलआईसी की बीमा पॉलिसियाँ भारतीय परिवारों की वित्तीय सुरक्षा का मजबूत स्तंभ हैं। चाहे उद्देश्य परिवार की सुरक्षा हो, बच्चों की शिक्षा, रिटायरमेंट प्लानिंग या टैक्स बचत—एलआईसी हर जरूरत के लिए अलग-अलग योजनाएँ प्रदान करती है। टर्म प्लान कम लागत में बड़ा सुरक्षा कवच देता है, जबकि एंडोमेंट और मनी बैक योजनाएँ बचत और बोनस का लाभ भी देती हैं। ULIP जैसी योजनाएँ निवेश और बीमा का संयोजन हैं। एलआईसी की सबसे बड़ी ताकत उसकी विश्वसनीयता, सरकारी समर्थन और नियमित बोनस घोषणा है। हालांकि पॉलिसी चुनते समय अपनी आय, लक्ष्य और जोखिम क्षमता का विश्लेषण अवश्य करें। सही योजना आपके परिवार को आर्थिक मजबूती और मानसिक शांति दोनों प्रदान कर सकती है।
महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (FAQs)
1. एलआईसी की सबसे सस्ती पॉलिसी कौन सी है?
Tech Term Plan कम प्रीमियम में उच्च कवर देता है।
2. क्या सभी पॉलिसियों में बोनस मिलता है?
नहीं, केवल पारंपरिक योजनाओं में।
3. ULIP और एंडोमेंट में क्या अंतर है?
ULIP मार्केट लिंक्ड है, एंडोमेंट गारंटीड + बोनस आधारित।
4. क्या एलआईसी सरकारी कंपनी है?
हाँ, यह भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी है।
5. क्या टैक्स छूट मिलती है?
हाँ, धारा 80C और 10(10D) के तहत।
6. बच्चों के लिए कौन सी योजना बेहतर है?
Jeevan Tarun और Jeevan Lakshya।
7. क्या पॉलिसी लोन मिल सकता है?
हाँ, अधिकांश पारंपरिक योजनाओं पर।
8. मनी बैक प्लान क्या है?
नियत अंतराल पर आंशिक भुगतान मिलता है।
9. टर्म प्लान में मैच्योरिटी लाभ मिलता है?
नहीं, केवल जोखिम कवर।
10. बोनस कब घोषित होता है?
एलआईसी हर वर्ष अपने लाभ के अनुसार घोषित करती है।
टिप्पणियाँ