सफलतापूर्वक और सम्मानजनक जीवन जीने की कला क्या है..?
ओह, यह सवाल तो दिल के बहुत करीब है… और यह किसी एक का नहीं बल्कि हममें से बहुतों का सवाल है..? मैं खुद भी कई कई बार इस सवाल का सामना करता हूं"कि आखिर सफलतापूर्वक और सम्मानजनक जीवन में कैसे जी सकता हूं..? और इसका जवाब सिर्फ ज्ञान से नहीं, अनुभव हमें जीवन जीने की कला सिखाते है। सफलतापूर्वक और सम्मानजनक जीवन जीना केवल पैसे या पद से नहीं, बल्कि सोच, व्यवहार और चरित्र से तय होता है। एक व्यक्ति और खासकर छात्र के लिए यह जीवन-कला बहुत जरूरी है क्योंकि यही भविष्य की दिशा तय करती है। तो आइए बैठिए मेरे साथ.. With एक कप चाय, और इस ज़िंदगी की किताब के पन्ने पलटते हैं, क्योंकि आज हम बात करने जा रहे हैं उस "कला" की जो इंसान को न केवल सफल बनाती है, बल्कि उसे समाज में सम्मान भी दिलवाती है…और वो भी पूरी गरिमा, आत्मगौरव और मुस्कान के साथ।
सफलता और सम्मान – ये दो जुड़वां भाई हैं, पर दोनों की परवरिश अलग-अलग होती है…
ज़रा ध्यान दीजिए… सफलता सिर्फ ऊँची इमारत, बड़ी गाड़ी या लाखों की सैलरी से नहीं मापी जाती। असली सफलता तब होती है जब आपके माता-पिता की आंखों में गर्व होता है, जब आपका बच्चा, आपके पड़ोसी, रिश्तेदार, और समाज के लोग आपको अपना आदर्श मानता है, जब कोई अनजान व्यक्ति आपको “अच्छा इंसान” कहकर याद करता है। जब आप खुद भी हंसते हो और दूसरों को भी हंसाते हो।
और सम्मान … यह तो जैसे एक खुशबू है – किसी इत्र की तरह, जो तब फैलती है जब आप बिना बोले भी किसी के दिल को छू जाते हो। क्योंकि सम्मान आदमी के अंतरात्मा से किया जाता है। कई बार आपके पास पैसा हो सकता है..लेकिन पैसा होना और सम्मान होना दोनों अलग चीज है। जरूरी नहीं है कि आपके पास पैसा है.. और सम्मान भी हो..। मैंने कई उदाहरण देखें हैं की कई लोगों के पास करोडों रुपए हैं बल्कि वे अरबों के मालिक हैं.. लेकिन उनका कोई सम्मान नहीं है..।तो चलिए अब जानें इस अद्भुत जीवन कला के वो रहस्य, जो हमें ना केवल “सफल” बनाते हैं बल्कि “सम्माननीय” भी।
1. स्वयं को जानना जीवन की पहली जीत है
आप जीवन में दूसरों को तभी कुछ दे सकते हैं, जब आपने खुद को पहचान लिया हो।अपनी खूबियों को समझिए, अपनी कमजोरियों को गले लगाइए। जो इंसान खुद से प्यार करता है, उसे दुनिया खुद-ब-खुद सलाम करती है। पहले ही जरूरी होगा तो होता है कि आदमी खुद को जाने और खुद से प्रेम करें
2. ईमानदारी – वो नींव जो सम्मान की इमारत बनाती है। ईमानदार रहिए, भले ही दुनिया धोखा दे दे।
जो अपने सिद्धांतों के साथ खड़ा रहता है, उसे कोई झुका नहीं सकता। झूठ बोलकर आप शायद एक बार सफल हो जाएं,पर सम्मान… वो तो सत्य की छांव में ही पलता है।ईमानदारी_की_ताकत सत्य का साथ है। ईमानदारी वह पूंजी है जो कभी खत्म नहीं होती। परीक्षा में नकल न करना, गलत काम से बचना और अपनी गलती स्वीकार करना व्यक्ति के चरित्र को मजबूत बनाता है। लोग उसी व्यक्ति पर भरोसा करते हैं जो सच्चा होता है।
3. विनम्रता . विनम्रता – वो गहना जो हर इंसान को राजा बना देता है। कभी देखा है उस पेड़ को जो फल देने के बाद झुक जाता है? बस वही है असली महानता। जो बड़ा होकर भी बड़े होने का एहसास न होने दे। जो महान होकर भी साधारण होने का एहसास कारये। जिसके पास ज्ञान हो, पर घमंड न हो – वही असली विद्वान है।
जो बड़े होकर भी छोटे को गले लगाता है, वही तो सच्चा इंसान है। विनम्रता की शक्ति है सादगी। और यह सादगी एक इंसान के जीवन को ऊपर उठाती।
एक मशहूर विद्वान का कथन आपको सुनाता हूँ, वह कहते हैं की "विनम्रता में शक्ति होती है और सादगी में सौंदर्य "
4. कड़ी मेहनत – कड़ी मेहनत वो हथौड़ा जो किस्मत की चट्टान तोड़ देता है। जीवन में सफलता पाना चाहते हो?
तो सुबह 4 बजे उठो, और तब तक काम करो जब तक कि थकावट भी हार ना मान जाए।
सम्मान उन्हीं को मिलता है जो पसीना बहाते हैं,
क्योंकि पसीने में ही वो चमक होती है जो इंसान को सितारा बना देती है। मेहनत का फल और सपनों की तपस्या आपको सफलता और सम्मान दोनों प्रदान करते हैं।
5. ज्ञान की भूख – जो कभी तृप्त नहीं होनी चाहिए
जो सीखना बंद कर देता है, उसका विकास भी रुक जाता है।
हर दिन कुछ नया सीखो – किताब से, अनुभव से, बुजुर्गों से या अपने ही बच्चों से। ज्ञान बढ़ाओ, घमंड नहीं।
सच्चे ज्ञानी वही होते हैं जो सिखाते भी है, और जीते भी हैं। ज्ञान एक ऐसा प्रकाश है जो हर अंधकार को दूर कर देता है। रोज नया सीखने से ऐसी मित्र ज्ञान और बाल की प्राप्ति होती है।–
6. छमा कमजोर नहीं, ये तो वीरों का गहना है।क्षमा करना सीखो। हर इंसान गलती करता है, पर हर किसी में उसे माफ़ करने का हौसला नहीं होता ।क्षमा में जो शक्ति है, वो बदले में नहीं है।जो क्षमा कर सकता है, वो खुद को मुक्त करता है। क्षमा में अनेक अद्भुत गुण छुपे हुए होते हैं। यह गुण सफलता और सम्मान की ओर अग्रसर करते हैं।
7. रिश्तो की परवाह रिश्तों की परवाह – यही तो जीवन का असली खज़ाना है। कभी सबसे व्यस्त इंसान भी, जब अपनों के लिए समय निकालता है – वहीं से सम्मान की शुरुआत होती है। माता-पिता, जीवनसाथी, दोस्त, सहकर्मी – ये सभी रिश्ते आपकी छवि को गढ़ते हैं। इन्हें संभालना, इनका आदर करना… यही इंसान की असली पहचान है ।
" रिश्तो की कद्र ही इंसान की असली पहचान है"
8. मन का संतुलन मन का संतुलन – बाहर की दुनिया तभी जीती जाती है जब अंदर शांति हो। अंदर की अशांति कभी स्थिर नहीं होने देती। और जो स्थिर नहीं होता वह कुछ भी नहीं होता।
ध्यान करो।
तनाव में जीने से ज़्यादा अच्छा है कि कुछ समय खुद के साथ बैठो। हर दिन अपने विचारों को जांचो, संवारो, और उन्हें एक सच्चे, सशक्त इंसान की दिशा दो ।
"मन की शांति आत्मिक संतुलन पैदा करती है"
9. साहस साहस – जब पूरी दुनिया कहे “नहीं हो सकता”, तब अपने दिल से “हाँ” सुनो।जो डर से लड़ता है, वही विजेता कहलाता है। डर के आगे जीत होती है। डर से दरोगे तो सफलता और सम्मान कैसे पाओगे..?
जो अपने डर को गले लगाता है, वही आगे बढ़ता है।
हर दिन कुछ ऐसा करो जो तुम्हें डराता है,क्योंकि वहीं से तुम्हारे जीवन की सबसे सुनहरी कहानी शुरू होगी।
साहस का साथ निभाने वाले अपने जीवन को डर के आगे ले जाते हैं.
सफलतापूर्वक और सम्मानजनक जीवन जीना केवल पैसे या पद से नहीं, बल्कि सोच, व्यवहार और चरित्र से तय होता है। एक व्यक्ति और खासकर छात्र के लिए यह जीवन-कला बहुत जरूरी है क्योंकि यही भविष्य की दिशा तय करती है। नीचे ऐसी 5 महत्वपूर्ण बातें दी जा रही हैं जो सम्मानजनक जीवन जीना सिखाती हैं—
10. आत्म अनुशासन : (Self-Discipline)
सम्मान की शुरुआत खुद को संभालने से होती है। जो व्यक्ति समय पर उठता है, समय का सही उपयोग करता है और अपने काम को टालता नहीं है, वह धीरे-धीरे भरोसेमंद बन जाता है। छात्र के लिए रोज पढ़ाई, अभ्यास और लक्ष्य तय करना आत्मअनुशासन का सबसे अच्छा उदाहरण है।
11. दूसरों को सम्मान देना :
जो दूसरों का सम्मान करता है, वही सम्मान पाता है। माता-पिता, शिक्षक, सहपाठी और समाज के हर व्यक्ति के साथ विनम्र व्यवहार करना एक सम्मानजनक जीवन की पहचान है। विनम्र भाषा और अच्छा व्यवहार आपकी छवि को ऊँचा बनाते हैं।
12. निरंतर सीखने की आदत :
जो सीखना बंद करता है, वह आगे बढ़ना बंद कर देता है। रोज कुछ नया सीखना, किताबें पढ़ना, कौशल विकसित करना और अपनी गलतियों से सीखना सफलता की मजबूत नींव है। छात्र के लिए सीखने की भूख सबसे बड़ी ताकत होती है।
12. जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच :
अपनी जिम्मेदारियों से भागना नहीं, बल्कि उन्हें निभाना सम्मान दिलाता है। परिवार, पढ़ाई और समाज के प्रति जिम्मेदार बनना जरूरी है। साथ ही हर परिस्थिति में सकारात्मक सोच रखने से व्यक्ति कठिनाइयों में भी मजबूत बना रहता है।
13. निष्कर्ष – जीवन की असली ‘कला’ वो नहीं जो दिखती है, बल्कि जो ‘महसूस’ होती है।सम्मान और सफलता कोई “डिग्री” से नहीं मिलती,यह तो “चरित्र” की छाया होती है।जीवन जीने की कला चरित्र, अनुशासन, सीखने की आदत और अच्छे व्यवहार से बनती है। जो छात्र इन आदतों को आज अपनाता है, वही कल समाज में सफल और सम्मानित व्यक्ति बनता है। आपका व्यवहार, आपके कर्म, आपकी नीयत – यही आपकी असली पूंजी हैं।जो इन मूल्यों को समझ लेता है, वो राजा नहीं भी हो तो भी राज करता है ।
याद रखो –
"जीवन एक मंच है, लेकिन अभिनय असली होना चाहिए।"
अब चलिए एक बार फिर इन महान सूत्रों को आत्मसात करें:
- खुद को पहचानो
- ईमानदार बनो
- विनम्र रहो
- मेहनत से डरो मत
- सीखना बंद मत करो
- क्षमा करो
- रिश्तों को प्राथमिकता दो
- मन को संतुलित रखो
- साहसी बनो
और देखना… सम्मान खुद चलकर आएगा, और सफलता तुम्हारे दरवाज़े पर दस्तक देगी।
सम्मानजनक जीवन सफलता का सच #जीवन_की_कला #मानवता_का_मार्ग #प्रेरणा_की_ज्योति
महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
क्वेश्चन 1. सम्मान क्या होता है..?
ह उत्तर -- सम्मान एक व्यक्ति के प्रति दिखाया गया आदर और प्रतिष्ठा का भाव है। यह एक व्यक्ति की गरिमा, योग्यता, और महत्व को स्वीकार करने का एक तरीका है। सम्मान विभिन्न रूपों में दिखाया जा सकता है, जैसे कि:
1.व्यक्तिगत सम्मान*: किसी व्यक्ति के प्रति आदर और सम्मान दिखाना, जैसे कि उनके विचारों और भावनाओं का सम्मान करना।
2.सामाजिक सम्मान*: समाज में एक व्यक्ति की स्थिति और प्रतिष्ठा का सम्मान करना, जैसे कि उनके पद, योग्यता, और योगदान का सम्मान करना।
3. सांस्कृतिक सम्मान*: विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं का सम्मान करना, जैसे कि उनके रीति-रिवाजों और मूल्यों का सम्मान करना।
ससम्मान एक व्यक्ति के प्रति दिखाया गया आदर और प्रतिष्ठा का भाव है। यह एक व्यक्ति की गरिमा, योग्यता, और महत्व को स्वीकार करने का एक तरीका है। सम्मान विभिन्न रूपों में दिखाया जा सकता है, जैसे कि:
क्वेश्चन 2. विनम्रता किसे कहते हैं..?
उत्तर -- विनम्रता एक गुण है जिसमें व्यक्ति अपने आप को दूसरों से श्रेष्ठ नहीं मानता और दूसरों के प्रति आदर और सम्मान दिखाता है। विनम्रता में शामिल हैं:
1.आदर और सम्मान -- दूसरों के प्रति आदर और सम्मान दिखाना।
2. नम्रता -- अपने आप को नम्र और विनम्र रखना।
3.सहानुभूति -- दूसरों की भावनाओं और जरूरतों को समझना।
4. निरहंकारिता - अपने आप को दूसरों से श्रेष्ठ नहीं मानना।
विनम्रता व्यक्ति को दूसरों के साथ अच्छे संबंध बनाने और समाज में सकारात्मक प्रभाव डालने में मदद करती है।
क्वेश्चन 3. सफलता किसे कहते हैं, उदाहरण देकर समझाएं.?
उत्तर - ज सफलता का मतलब है अपने लक्ष्यों को हासिल करना, अपनी इच्छाओं को पूरा करना, और अपने सपनों को सच करना । ये तब होती है जब आप कुछ करने की ठान लेते हैं और उसे पूरा करके दिखाते हैं
कुछ उदाहरण देखिए:
- एक स्टूडेंट जो मेडिकल में एडमिशन लेना चाहता है और आखिरकार उसे MBBS में सीट मिल जाती है।
- एक एथलीट जो ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना देखता है और उसे गोल्ड मेडल मिलता है।
- एक बिजनेसमैन जो अपना स्टार्टअप शुरू करता है और वो सफल हो जाता है, लोग उसके प्रोडक्ट को पसंद करते हैं।
सफलता हर किसी के लिए अलग हो सकती है, किसी के लिए ये पैसे कमाना हो सकता है, किसी के लिए फAMILY के साथ समय बिताना हो सकता है । बस आपको पता होना चाहिए कि आपके लिए क्या जरूरी है और उसके लिए मेहनत करनी चाहिए ।
आपको और उदाहरण चाहिए या सफलता के बारे में कुछ और पूछना है.?
लेखक परिचय
Kedar लाल ( सिंह साब, लीगरी जी )
https://prernadayaricom
https://arthikfunda.com
फोटो - Kedar Lal / सिंह साहब, चीफ एडिटर प्रेरणा डायरी ब्लॉग एवं आर्थिक फंडा ब्लॉग, अपनी पत्नी के साथ
मेरा नाम केदार लाल है ( K. L. Ligree)। मैं भारत देश के अंतर्गत राजस्थान राज्य के करौली जिले के टुड़ावली गांव का रहने वाला हूँ। मैंने राजस्थान विश्वविधालय एवं वर्धमान महावीर विश्वविद्यालय कोटा से बीए, एमए, बीएड, एमबीए एवं बीजेएमसी (पत्रकारिता ) कि शिक्षा प्राप्त कि है। कुछ वर्षों तक मैं राजस्थान एवं देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र राजस्थान पत्रिका एवं दैनिक भास्कर में विपणन ( Marketing ) कार्य भी किया हैं. एमबीए के बाद मैंने गोदरेज, टाटा AIG, आइडिया एवं वोडाफोन जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्य किया है। मैं करौली जिले के कई विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में काफी समय तक शिक्षण कार्य से जुड़ा रहा हूं। रुचियाँ -- मुझे समाचार पत्र पढ़ने, न्यूज़ देखने, डिबेट देखने, घूमने का शोक है। मुझे पारिवारिक और मनोरंजक फिल्में देखने का भी काफी शौक है। मुझे घूमना और लॉन्ग ड्राइव पर जाना अच्छा लगता है। मैं पर्वतीय क्षेत्र में घूमने का शौकीन हूँ। मुझे पढ़ने और अपने ब्लॉग के लिए आर्टिकल लिखने का भी काफी शौक है। मेरे दो ब्लॉग है जिनके लिए मैं आर्टिकल लिखता हूं और मैं फुल टाइम कंटेंट क्रिएटर हूं। मेरे ब्लॉग -- 1. प्रेरणा डायरी ( ब्लॉग ) prernadayari.com (blogger ) 2. आर्थिक फंडा (ब्लॉग ) arthikfunda.com ( wordpress मैं बचपन से ही लेखक, पत्रकार, और एक अच्छा शिक्षक बनना चाहता था। अगर अब तक कि मेरी जिंदगी का मूल्यांकन करें, तो मेरे कुछ सपने पूरे हुए हैं, जबकि कुछ अभी भी अधूरे हैं। फिलहाल में फुल टाइम कंटेंट क्रिएटर हूं। और गूगल, ब्लॉगर तथा वर्डप्रेस जैसे प्लेटफार्म पर लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर और आर्टिकल राइटर बनना चाहता हूं। इस क्षेत्र में मुझे काफी लोकप्रियता मिल रही है।
RELATED आर्टिकलस
10/5/2023 से "प्रेरणा डायरी" के रूप मे शुरू हो रहा यह ब्लॉग छात्र और यूवाओ के लिए समर्पित रहेगा एवं अध्ययन तथा नौकरी के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं/ फाइनेंस/ वित्तीय /बिजनेसआइडिया/ जैसे उपयोगी विषयों पर अपने मौलिक व यूनिक आर्टिकल् पब्लिश करेगा।युवाओं के लिये नौकरी और फाइनेंस से संबंधित बेहतरीन आर्टिकल प्रकाशित होंगें। उनकी समस्याओं और सवालों के जवाब दिए जाएंगे। युवाओं को सफलता,कामयाबी,नौकरी,बिज़नेस,व्यापार के लिए प्रेरित करना ही इस ब्लॉक का मुख्य उद्देश्य है।
प्रेरणा डायरी ब्लॉग - "परीक्षा कि तैयारी,जिन्दगी कि मुस्कान।"
खोज नतीजे
फ़िल्टर किए गए नतीजों के बारे में सूचनाएं
आपकी ज़रूरत के हिसाब से ठीक परिणाम दिखाने के लिए, हमने कुछ ऐसे परिणाम हटा दिए हैं जो बहुत कुछ पहले ही दिखाए गए 8 परिणामों जैसे ही हैं.
अगर आप चाहें, तो दोबारा खोज करके हटाए गए परिणामों को शामिल कर सकते हैं.

टिप्पणियाँ