क्या है REET level 2 का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न..?


प्रेरणा डायरी ब्लॉग, prernadayari.com
तुड़ावली, करौली, राजस्थान - 321610

REET Level 2 Syllabus 2025: राजस्थान रीट लेवल 2 का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न, यहाँ से डाउनलोड करे


जैसा की हम जानते है रीट पात्रता परीक्षा का आयोजन जनवरी के दूसरे पखवाड़े में किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा करवाया जाएगा। राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा में सबसे प्रतिष्ठित और सबसे बड़ी परीक्षा मानी जाती है। लाखों की संख्या में राजस्थान और पड़ोसी राज्यों के छात्र इस प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होते हैं। मैं इस परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रेरणा डायरी की पोस्ट में प्रकाशित करूंगा। आज की पोस्ट में में रीट लेवल 2 के सिलेबस से संबंधित जानकारी छात्रों तक पहुंचाई जा रही है। जल्द ही  "कैसे करें reet कि सटीक तैयारी"..? पोस्ट का प्रकाशन किया जाएगा।

Reet आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन का बेसब्री से इन्तजार है। जानकारी के मुताबिक़ नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में नोटिफिकेशंन जारी किया जा सकता है।

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आप निर्धारित तारीख से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकोगे। राजस्थान रीट लेवल 2 के सिलेबस में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है।

आप अपनी तैयारी को पिछले एग्जाम सिलेबस के आधार पर जारी रख सकते हो। रीट लेवल 2 के नोटिफिकेशन के लिए अभ्यर्थियों को अब ज्यादा इन्तजार नहीं करना पड़ेगा।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा अब जल्द ही इसके लिए नोटीफिकेशन जारी किया जाएगा।

जो भी अभ्यर्थी रीट लेवल 2 परीक्षा में शामिल होना चाहता है वो अपनी तैयारी को पिछली बार के परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के आधार पर ही तैयारी करते रहे।

क्योंकि सिलेबस और पैटर्न में कोई विशेष बदलाव नहीं होने वाला है। आप अपनी तैयारी को मजबूती प्रदान करे क्योंकि आपके अच्छे नंबर आने पर ही आप इसमें क्वालीफाई हो पाओगे।

राजस्थान रीट लेवल 2 में अच्छे अंक लाने के लिए सबसे पहले तो आपको इसका पूरा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न का ज्ञान होना चाहिए।

आप एग्जाम के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी करे। इस बार रीट लेवल 2 परीक्षा में चार की विकल्प की जगह पांच विकल्प दिए जाएंगे।

यदि आप किसी भी प्रश्न का उतर नहीं देना चाहते हो तो आपको पांचवा विकल्प भरना होगा। इन पांच विकल्पों में से कोई एक विकल्प भरना अनिवार्य है।

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको रीट लेवल 2 परीक्षा का सिलेबस बताने वाले है इसके साथ ही हम आपको सबंधित अन्य जानकारी विस्तार से बताने वाले है। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

Rajasthan REET Level 2- Syllabus

राजस्थान रीट लेवल 2 की परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिक्शन जारी होने तक पिछले सिलबस और पैटर्न के हिसाब से ही तैयारी करनी है।

जानकारी के लिए बता दे की इस बार भी परीक्षा का सिलेबस लगभग वही रहेगा। इसलिए आप पिछले सिलेबस को फॉलो करते हुए चले।

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको पिछली बार का सिलेबस ही बताने वाले है। इस बार भी सिलबस में कोई ख़ास बदलाव नहीं होगा।

नया सिलेबस आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन में विस्तृत रूप से बता दिया जाएगा। पिछली बार रीट लेवल 2 में बाल विकास एंव शिक्षण विधियों से 30 प्रश्न पूछे गए थे।

इसके अलावा भाषा सेकंड के 30 प्रश्न और भाषा प्रथम के भी 30 प्रश्न पूछे गए थे। विज्ञान के शिक्षकों के लिए गणित और विज्ञान के 60 प्रश्न पूछे गए थे।

इसके आलावा सामाजिक अध्ययन के शिक्षकों के लिए सामाजिक अध्ययन विषय से सबंधित 60 प्रश्न पूछे गए थे। अन्य विषय के शिक्षकों को इन दोनों में से किसी एक का चुनाव करना रहता है।

इस प्रकार से रीट लेवल 2 में कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे। इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रखा गया है। इसके लिए परीक्षा अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का समय दिया जात्ता है।

आवेदन फॉर्म भरते समय आपको किसी एक और भाषा दो को सेलेक्ट करना होगा। पेपर में उसी के अनुसार आपको प्रश्न दिए जाएंगे।

सभी अभ्यर्थियों को पांच विकल्प दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को इन पांच विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा। सिलेबस को विस्तृत रूप से देखने के लिए आप हमारे दिए गए लिंक पर क्लीक कर सकते है।

REET Level 2 Syllabus 2024: Download

रीट लेवल 2 का सिलेबस डाउनलोड करे– यहाँ क्लिक करे

Leave a Comment

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रेरणा ( मोटिवेशन ) क्या होता है ...? और क्यु जरुरी हैं...?

नए रास्ते सब..तेरे वास्ते बस...मेरे हमनशी ओ मेरे हमसफ़र ( प्रेरणा डायरी के रोमांटिक और प्रेरणादायक सोंग - 1)

प्रेरित रहने के 7अचूक उपाय - 2025

50 छोटी-छोटी प्रेरणादायक कहानियाँ - ( short motivational storyies) बच्चों के लिए छोटी -छोटी प्रेरणादायक कहानियां..। शिक्षाप्रद कहानियां।

क्या है प्रेरणा डायरी ब्लॉग..? यह स्टूडेंटस में इतना पॉपुलर क्यों है..?

क्या एक इंसान के लिए सब कुछ सम्भव है..?

जीवन बदलने की थेरेपी - सकारात्मक सोच