प्रेरणा ( मोटिवेशन ) क्या होता है ...? और क्यु जरुरी हैं...?

 
        
  "प्रेरणा डायरी ब्लॉग" -- उम्मीदों कि उड़ान।                                    
दोस्तो नमस्कार, 

आप सभी का बहुत बहुत स्वागत हैं। दोस्तों प्रेरणा डायरी का यह शुरुआती आर्टिकल है, इसलिए हो सकता है कि आज मुद्दे से इतर वार्ता हो। अर्थात आज के आधे या इससे भी अधिक आर्टिकल में मैं अपने ब्लॉग के मकसद और उसके उद्देश्यों को आपके सामने स्पष्ट करना चाहता हूं। ऐसा करना मेरी नजर से बहुत जरूरी भी है। यह आर्टिकल एक तरह से प्रेरणा डायरी की आत्मा है, क्योंकि इस आर्टिकल में प्रेरणा डायरी का सारांश हैं। "प्रेरणा डायरी"  ब्लॉग पर आपको---तथ्यात्मक, ज्ञान वर्धक, रोचक, और बेहतरीन आर्टिकल पढ़ने को मिलेगे। दोस्तों हिंदी ब्लागिंग में प्रेरणा विषय पर आज भी अच्छे लेखों की कमी है। प्रेरणा डायरी ( Motivation dayari ) जो छात्रों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर दें।

प्रेरणा डायरी  "ब्लॉग" का मकसद / उदेश्य -


1. छात्रों के लिए प्रेरणा (motivation) प्रदान करना।

2. छात्र और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक जानकारियां देना।

3. छात्रों में सकारात्मक का संचार करना।

4. अपनी जानकारी के माध्यम से छात्रों का सहयोग करना और उन्हें प्रेरित करना।

5. अपने जीवन को सफल और कामयाब बनाने में मदद करना।

5. छात्राओ को प्रेरणा प्रदान कर आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए सक्षम बनाना।


 मुझे पूरा भरोसा है की "प्रेरणा डायरी"" आप सभी के जीवन में सकारात्मक और क्रांतिकारी बदलाव लाने मै कामयाब होगी। क्योंकि इसके आर्टिलों को पूरी ईमानदारी के साथ लिखा जाएगा। इसके आर्टिकल मानव कृत होंगे। प्रेरणा डायरी की सफलता मेरा सपना है।  डायरी का सपना है आपकी सफता। आप सब को कामयाब होते हुए देखना मेरा, और मेरे इस ब्लॉग का उद्देस्य भी है, और सपना भी।




                          

 आर्टिकल लेखन में इतने बड़े प्लेटफाॅर्म पर पहला प्रयास है। अतः आप सभी का भरपूर आशीवाद मेरे लिए  "संजीवनी" का कार्य करेगा l आरंभ में त्रुटियाँ स्वभाविक  है, इस के लिए क्षमा प्राथि रहूँगा। इस डायरी के सुरुआति पन्नों पर कुछ इस प्रकार के प्रेरित ( motivate ) करने वाले आर्टिकल पढ़ने को मिलेगे जैस---                                                              
         
              1.मोटिवेशन क्या होता है...?
              2.मोटिवेट कैसे रहे..?
              3.students कैसे motivate रहे l
               4. किशोरों के लिए मोटिवेशन।
               5. प्रेरणा दाई विचार। 
               6. महापुरुसो की जीवनी।
               7.  महापुरुसो का संघर्ष।
               8. खुश रहना
               9. सफल कैसे बने?? 
             10. जीवन जीने की कला।
             11. लक्ष्य। 
             12. सफलता कैसे हासिल करे।
             13. काम याब कैसे बने।
             14. सकारात्मक सोच l 
             15. खुश कैसे रहे। 
             16. प्रेरित कैसे रहें।
             17. पढ़ाई करने के कारगर टिप्स।
             18. प्रतियोगी परीक्षा के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा।
            

दोस्तों, छात्रों कि प्रेरणा "Motivation" के लिए इस ब्लॉग पर मौलिक और यूनिक आर्टिकल् लिखे जायेंगे l गंभीर विषयों पर आधारित आर्टिकल में विभिन्न साहित्याओं से मदद ली जाएगी। पत्र पत्रिका और मैगजीन की मदद ली जाएगी। झूठ और भ्रामक आर्टिकल प्रेरणा डायरी में नहीं छपे जाएंगे। छात्रों के लिए उपयोगी जानकारी और उनकी वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर की जाएगी  अर्थात  लेख l  
  
आपको ये तो विदित हो ही गया की ब्लॉग प्रेरणा पर केंद्रित होगा l मोटिवेशन हमारी मूल विषय वस्तु रहेगी l आर्टिकल आपको अपने लक्ष्य और जीवन के उदेश्यो को प्राप्त करने के लिए प्रेरित (मोटीवेट ) करेंगे। दोस्तों जब हम कोई भी टॉपिक पढ़ते हैं, तो उस टॉपिक पर आगे बढ़ने से पहले ये जान लेना चाहिए की उस का अर्थ क्या है..? उसका मतलब क्या ह..? मीनिंग और डेफिनेशन क्या है..?  अगर पहले हम ये जान लेते है तो  चाहें, किसी भी विषय का, और कोई भी टॉपिक हो  उसे समझना बड़ा आसान हो जाता है। आज के आर्टिकल के शेष बचे भाग में, मै आपको motivation क्या होता है ( परिभाषा) के बारे में बताऊंगा।  उसके बाद प्रेरणा से सम्बंधित आर्टिकल् पढ़ने मै आपको भी आनंद की अनुभूति होगी।


मोटिवेशन क्या होता हैं ---?


मोटिवेशन को हिन्दी में प्रेरणा कहा जाता है। मोटिवेशन latin भाषा के शब्द MOTUM से बना है l जिसका अर्थ है गति करना, to move, या क्रिया करना।
 प्रेरणा के शाब्दिक और मनोवैज्ञानिक अर्थ में अंतर है। प्रेरणा के शाब्दिक अर्थ में हमें किसी कार्य को करने का बोध होता है। इस अर्थ में हम किसी भी उत्तेजना को प्रेरणा कह सकते हैं क्योंकि उत्तेजना के अभाव में किसी प्रकार की प्रतिक्रिया संभव नहीं है। हमारी हर एक प्रतिक्रिया या व्यवहार का कारण कोई ना कोई उत्तेजना अवश्य होती है। यह उत्तेजना आंतरिक और बाहरी दोनों प्रकार की होती है। 

 मनोवैज्ञानिक अर्थ में प्रेरणा से हमारा अभिप्राय केवल आंतरिक उत्तेजनाओं से होता है। जिन पर हमारा व्यवहार आधारित होता है। इस अर्थ में बाह्य उत्तेजनाओं को कोई महत्व नहीं दिया जाता, दूसरे शब्दों में - प्रेरणा एक आंतरिक शक्ति है, जो व्यक्ति को कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। प्रेरणा एक अदृश्य शक्ति है,  इसे देखा नहीं जा सकता इस पर आधारित व्यवहार को देखकर केवल इसका अनुमान लगाया जा सकता है। प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक गुड (गुड पेज no *354)  प्रेरणा को परिभाषित करते हुए कहते हैं कि  ""प्रेरणा कार्य को आरंभ करने जारी रखने और नियमित करने की प्रक्रिया है।"

अभिप्रेरणा  ऐसी दशा है जो एक व्यक्ति को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रेरित करती हैं l  motivation एक आंतरिक शक्ति है । मोटिवेट व्यक्ति शीघ्रता  से अपने  टारगेट को  अचीव कर लेता है।  मोटीवेट प्राणि असंभव कार्य को भी संभव बना देता है। जीवन मे सफल आदमी बनने के लिए मोटिवेशन बहुत  जरूरी चीज होती हैं l प्रेरणा एक मानसिक प्रक्रिया या एक आंतरिक शक्ति है जो अंदर से किसी व्यक्ति को कार्य करने के लिए सदैव प्रोत्साहित करती है. हम यूपी का सकते हैं कि अभी प्रेरणा एक ऐसी शक्ति है जो हमें किसी कार्य को करने के लिए प्रेरित करती है, और तब तक प्रेरित करती है जब तक की लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाए। यह एक प्राणी की वह अवस्था है जो उसे किसी आवश्यकता के कारण भीतर से संचालित करती है तथा उसे लक्ष्य की ओर निर्देशित करती है।

जैसे - आपने देखा होगा कि कई प्रतियोगी छात्र कंपटीशन एग्जाम में बार-बार असफल हो जाते हैं, लेकिन फिर भी वह अपनी तैयारी में जुटे रहते हैं और हार नहीं मानते हैं। आप जानते हैं ऐसा क्यों हो रहा है...? ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि उस छात्र को, या उस व्यक्ति को उसका लक्ष्य बार-बार कार्य करने की प्रेरणा दे रहा है। उसे अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर रहा है। यही कारण है कि बार-बार की यह सफलताएं भी उसका हौसला नहीं तोड़ पा रही है। प्रेरित छात्र की लर्निंग पावर बढ़ जाती है इसीलिए प्रेरणा को सीखने का हृदय सीखने का स्वर्ण पथ अनिवार्य स्थिति सीखने का सीखने का मुख्य राजमार्ग तथा सीखने का मुख्य कारक भी कहा गया है।


प्रेरणा को हम उतेजित  स्टेज भी कहते हैं। अर्थात प्रेरणा एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके बाद व्यक्ति गतिशील या सक्रिय हो जाता है।  मोटिवेशन को अनेक मनोवेगानिको  ने डिफाइन  किया है, पर "अवेरिल Averil " ने बेस्ट डेफिनेशन दी है। आईए देखते हैं की प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक और विद्वानों ने प्रेरणा को किन शब्दों में परिभाषित किया है --


1.ऐवरिल - 

"प्रेरणा का अर्थ है-सजीव प्रयास। यह कल्पना को क्रियाशील बनाती है, यह मानसिक शक्ति गुप्त और अज्ञात स्त्रोतों को जाग्रत और प्रयुक्त करती है, यह हृदय को स्पन्दित करती है, यह निश्चय, अभिलाषा और अभिप्राय को पूर्णतया मुक्त करती है, यह बालक में कार्य करने, सफल होने और विजय पाने की इच्छा को प्रोत्साहित करती है। ""

 हरि विल की अतिरिक्त और भी के बड़े मनोवैज्ञानिकों ने प्रेरणा को परिभाषित किया है। आईए जानते हैं प्रेरणा की कुछ और परिभाषाओं को ---


2. ब्लेयर, जोन्स व सिम्पसन-

"'प्रेरणा एक प्रक्रिया है, जिसमें सीखने वाले की आन्तरिक शक्तियाँ या आवश्यकताएँ उसके वातावरण में विभिन्न लक्ष्यों की ओर निर्देशित होती हैं।" 

"Motivation is process in which the learner's internal energies or needs are directed towards various goal objects in his environment." 

-Blair, Jones and Simpson (p. 151) 

   

   छोटी सी आशा...... चाँद तारों को  , छूने कि आशा l 


3. लावेल (Lawell )

 प्रेरणा को परिभाषित करते हुए लावेल कहते हैं-- "!कि अभिप्रेरणा एक मनोवैज्ञानिक या आंतरिक प्रेरणा है जो किसी आवश्यकता की स्थिति में उत्पन्न होती है, यह ऐसी क्रिया की और गतिशील होती है जो उसे आवश्यकता को संतुष्ट करती है।"

4. स्किनर के अनुसार -- प्रेरणा सीखने का सर्वोत्तम राजमार्ग है।

5. वूडवर्थ के अनुसार -- "प्रेरणा व्यक्तियों की दशा का वह समूह है, जो किसी निश्चित उद्देश्य की पूर्ति के लिए निश्चित व्यवहार को स्पष्ट करती है।"

6. मैकडॉनल्ड के अनुसार -- "प्रेरणा व्यक्ति की एक आंतरिक शक्ति है, जो भावनात्मक उद्वेलन एवं पूर्वानुमानित लक्ष्य के संबंधों से ज्ञात होता है।"


 प्रेरणा के स्रोत ( सोर्स ऑफ़ मोटिवेशन )


बालको के लिए प्रेरणा का महत्त्व --

 बालकों को प्रेरित करने के लिए सकारात्मक या आंतरिक प्रेरणा का प्रयोग अधिक उत्तम समझा जाता है। इसका कारण यह है कि नकारात्मक या बाह्य प्रेरणा बालक को कार्य में अरुचि उत्पन्न कर सकती है। फल स्वरुप यह कार्य को पूर्ण रूप से करने के लिए किसी अनुचित विधि का प्रयोग कर सकता है। यदि आंतरिक प्रेरणा प्रदान करके सफलता नहीं मिलती है तो बाह्य प्रेरणा का प्रयोग करने का विकल्प  रह जाता हैं। फिर भी शिक्षक का प्रयास यही होना चाहिए कि वह आंतरिक प्रेरणा का प्रयोग करके बालक को कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करें।

  बालकों के लिए प्रेरणा का महत्व इस रूप में बहुत ज्यादा है की  प्रेरणा (motivation ) बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित ( motivate ) करती है। बच्चों की लर्निंग में प्रेरणा का अलग ही योगदान है। प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक की गुडविल ने लिखा है कि ""सीखने के लिए प्रेरणा का महत्व निसंदेह रूप से स्वीकार किया जाता है।" प्रेरणा सीखने का महत्वपूर्ण अंग है। प्रेरणाहीन कार्य को सिखाने में व्यक्ति रुचि नहीं लेता। ना बच्चे रुचि लेते हैं। और प्रेरणा एक ऐसी शक्ति है जो छात्र में रुचि उत्पन्न करती है दोस्तों प्रसिद्ध विद्वान थॉमसन ने लिखा है "प्रेरणा छात्र में रुचि उत्पन्न करने की कला है।" प्रेरणा का प्रयोग करके छात्रों में रुचि उत्पन्न की जा सकती है। क्योंकि "रुचि सफलता की ओर जाने वाला रास्ता है।" - kedar Lal

 प्रेरणा के द्वारा बालकों के चरित्र का निर्माण, मानसिक विकास, रुचि का विकास, अनुशासन की भावना का विकास, सामाजिक गुणों का विकास, किया जा सकता है। प्रेरणा शिक्षण प्रक्रिया का मुख्य आधार है और सीखने का एक ऐसा शक्तिशाली साधन है जिसका प्रयोग करके शिक्षक बालकों को उनके साध्य तक पहुंचा सकता है, या उनकी क्रियाओ को किसी भी दिशा में मोड़ सकता है, या उनके व्यवहार में वंछनीय परिवर्तन  ला सकता हैं। प्रेरणा का बालकों के लिए बहुत अधिक महत्व है अंत में यही कहूंगा।


आप सफल होना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी होता है हमेसा सकारात्मक सोच और ऊर्जा से भरपूर रहना । "प्रेरणा ( motivation) " प्रतिभा को निखार कर उसे रचनात्मक बनाता हैl मोटिवेशन हमे बेहतर कार्य करने, सफल होने और अच्छा जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है । दोस्तो मेरा ये ब्लॉग आपकी मदद करेगा! आप एक स्टूडेंट्स हों या युवा कंपिटेटर  अगर आप सफलता प्राप्त करना चाहते है तो जुड़े रहे मेरे इस ब्लॉग पर । अपने बाकी दोस्तों के साथ । आपको  पढ़ने को मिलेंगे  बेहतरीn motivation अर्टिकल्

आईये अब हम ये जानने की कोसिस करते है की आखिर "" Motivation"" क्यू जरूरी होता है.......????

प्रेरणा दो प्रकार कि  होताी है ---

1 आंतरिक प्रेरणा।

2. बाहिय प्रेरणा।

आंतरिक मॉटिवेशं सबसे अच्छा माना जाता है क्योकि इसमें, व्यक्ति सेल्फ, स्यम ही अपनी आंतरिक प्रेरणा से motivate रहता है/ जबकि बाहरी प्रेरणा, किसी अन्य बाहरी तरिके से प्राप्त की जाती है/ 

जीवन मै motivation के बिना किसी मुकाम को हासिल कर पाना बेहद मुश्किल होता है । आप एक छात्र हो, छात्रा हो, प्रतियोगी हो या व्यापारी, महिला हो या पुरुष या एक  साधारण इंसान  आप सब को और हमे असफलता के दिनों मै, motivation की बहुत अवस्यकता होती हैं l आपने मुकेश अंबानी, रतन टाटा, बजाज, बिरला, अजीज  प्रेमजी, बिल् गेट्स, थामस् एडिसन्, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, PM modi, अमिताब् बच्चन आदि लोगो के खूब नाम सुने है.... आपने कभी सोचा ....??? की ये हस्तियां कैसे सफ़लता की बुलंदियों तक पहुची/ दोस्तो दुनिया के हर सफल इंसान के पीछे कोई ना कोई प्रेरणा   (motivation)  जरूर होती हैं🛐

जिस प्रकार हमे जीवन के लिए अनेक तत्वो की जरूरत होती है । ठीक वैसे ही सफलता के लिए motivation आवसयक् हैं, बिना mativation के जीवन मै सफ़ल होना बहुत जटील् हो जाता हैं🛐/एक व्यक्ति की लाइफ उतार चड़ाव से भरी होती हैं निराशा और असफलता के दिनों में, उसे motivation की विशेष अवसयक्ता होती है । प्रेरणा व्यक्ति को सहारा देती है, उसका उत्साह बढ़ाती है, और संघर्ष के लिए तय्यार करती है । प्रेरित व्यक्ति सकारात्मक सोच और ऊर्जा से सराबोर रहता है । motivation हमे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है । 

motivation से एक नहीं अनेक फायदे है, लाभ है

 जैसे ------

1. प्रेरित रहते हैं। 

2. सफलता मे सहायक । 

3. लक्ष्य प्राप्ति मे सहायक । 

4. उत्साह । 

5. सकरात्मक सोच । 

6. खुश, प्रसन्न जीवन । 

7. संघर्ष छमता विकसित होती हैं । 

8 अच्छे व्यक्तित्व का निर्मांड् होता है । 

9.motivate व्यक्ति दूसरो के लिए प्रेरणा बन जाता है । 


Question🙋🙋

 

1. Motivation (प्रेरणा) किसे कहते हैं.....?? Ans. 

Ans.   motivation Latin bhasa के "motum" शब्द से बना है, जिसका अर्थ होता है, गति करना, move करना / motivation को हिन्दी मै प्रेरणा कहा जाता है /प्रेरणा सफल होने, लक्ष्य प्राप्त करने, उत्साह से जीने, के लिए आवसायक होती है / 


Question 2. हमे "motivation" की आवसयक्त क्यू पड़ती है....??? 

Ans. दुनिया के हर सफ़ल इंसान के पीछे प्रेरणा दिखाई देती हैं प्रेरणा हमारे लिए बेहद जरुरी है, क्यू की प्रेरणा के माद्यम से हम अपना लक्ष्य, टार्गेट प्राप्त कर, जोस और उत्साह के साथ जीवन जीते हैं/  mativate व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है/ mativation हमारी संघष  शक्ति को प्रबल करता है l अत: हमे प्रेरणा की आवसयक्त a पड़ती है /



वेबसाइट -- www.prernadayari.com

 Kedar Lal (K. S. .. Ligree ) 

ब्लॉग -- प्रेरणा डायरी


टिप्पणियाँ

My e-mail address-- Lalkedar04@gmail.com
मोटिवेशन क्या होता है..? यह ब्लॉक पोस्ट काफी अच्छी है। यह प्रेरणा डायरी ब्लॉक के बारे में अपने उद्देश्यों को बताती है

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नए रास्ते सब..तेरे वास्ते बस...मेरे हमनशी ओ मेरे हमसफ़र ( प्रेरणा डायरी के रोमांटिक और प्रेरणादायक सोंग - 1)

प्रेरित रहने के 7अचूक उपाय - 2025

50 छोटी-छोटी प्रेरणादायक कहानियाँ - ( short motivational storyies) बच्चों के लिए छोटी -छोटी प्रेरणादायक कहानियां..। शिक्षाप्रद कहानियां।

क्या है प्रेरणा डायरी ब्लॉग..? यह स्टूडेंटस में इतना पॉपुलर क्यों है..?

क्या एक इंसान के लिए सब कुछ सम्भव है..?

जीवन बदलने की थेरेपी - सकारात्मक सोच