श्री कृष्ण के जीवन से क्या-क्या शिक्षा और अनमोल बातें ग्रहण कर सकते है छात्र..? कृष्ण का कामयाबी पथ। जन्माष्टमी पर विशेष लेख।
प्रेरणा डायरी (ब्लॉग ) टुड़ावली, राजस्थान -321610 श्री कृष्ण के जीवन से क्या-क्या शिक्षा और अनमोल बातें ग्रहण कर सकते हैं छात्र..? जाने श्री कृष्ण का कामयाबी पथ । जन्माष्टमी पर विशेष लेख। कृष्ण ने गीता के रूप में अपने जीवन के संपूर्ण स्वरूप का बड़े ही विस्तार से और रोचक तरीके से वर्णन किया है। श्री कृष्ण ने अपने जीवन के माध्यम से हमें अनेक संदेश दिए हैं। उन्होंने अपने जीवन के माध्यम से लोगों को सिखाया कि किस तरह कर्म योग पर चला जाता है..? कैसे रिश्तो को निभाया जाता है .? जीवन की चुनौतियों का सामना कैसे किया जाता है...? कैसे जीवन में कामयाबी और उन्नति प्राप्त की जाती है ? श्री कृष्ण की जीवन से अनेक अनमोल बातों को ग्रहण करके छात्र अपने संपूर्ण जीवन को सफल और सुखदाई बना सकते हैं। प्रेरणा डायरी ( www.prernadayari.com ) के आज के लेख में हम इन्हीं बातों को जानेंगे और इन्हीं सवालों के जवाब ढूंढने का प्रयास करेंगे, तो आइये आगे बढ़ते हैं आज के लेख मे-- टेबल ऑफ़ कंटेंट - 1. कर्म योग की साधना। 2. कर्तव्य निभाने की प्रेरणा। 3. सहयोग और समर्पण की भावना। 4. सुख...