कैसे करें विज्ञान विषय के छात्र NDA कि तैयारी..? क्या कोचिंग जरुरी है..?
प्रेरणा डायरी ब्लाग www.prernadayari.com 11वीं, 12वीं साइंस स्टूडेंट के लिए NDA आसान क्यों है..? क्या आप...। 11वीं या 12वीं कक्षा के छात्र हैं, जो विज्ञान के साथ NDA में शामिल होने का सपना देख रहे हैं? अगर हां, तो आप सही जगह पर हैं। NDA की यात्रा में सही मार्गदर्शन आवश्यक है। यह लेख आपको समझाने के लिए लिखा गया है कि 11वीं, 12वीं साइंस सब्जेक्ट और सही मार्गदर्शन क्यों महत्वपूर्ण है। और कैसे आपकी सफलता का मार्ग प्रशस्त कर सकते है। आइए जानें कि ये दो साल कितने महत्वपूर्ण हैं और कैसे कोचिंग आपकी सफलता की दिशा में कदम बढ़ाने में मदद करती है। इस आर्टिकल में मैं आपको यह भी बताऊंगा कि " क्या एनडीए सिलेक्शन के लिए कोचिंग जरूरी है या नहीं..? इस सबसे पहले यह जानते हैं कि एनडीए आखिर है क्या..? यानी " NDA" शब्द से परिचित होते हैं। NDA का परिचय NDA का फुल फॉर्म है (नेशनल डिफेंस एकेडमी), इसे हिंदी में -"राष्ट्रीय रक्षा अकादमी" के नाम से जाना जाता है। IAS एवं संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की भांति यह भी एक प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षा मानाी जाती है। इस परीक्षा के ...